back to top

राजनांदगांव: महाशिवरात्रि पर मटन विक्रय करते युवक पर पुलिस की कार्रवाई…


राजनांदगांव। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शासन के निर्देशों का उल्लंघन कर मटन विक्रय करने वाले युवक के विरुद्ध थाना बसंतपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के पर्यावरण एवं नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत 15 फरवरी 2026 (रविवार) को महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पशुगृह एवं सभी मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। आदेश में उल्लंघन की स्थिति में मांस जप्त कर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश थे।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर क्षेत्र में निगरानी की जा रही थी।
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि मुस्तकीन कुरैशी (20 वर्ष), पिता शेर मोहम्मद, निवासी कसाईपारा वार्ड क्रमांक 20, थाना कोतवाली, कमला कॉलेज रोड के पास ठेला लगाकर मटन विक्रय कर रहा है। पुलिस टीम के पहुंचते ही आरोपी मटन को छिपाने लगा तथा मना करने पर विवाद करने लगा।


पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, उप निरीक्षक देवादास भारती, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल एवं आरक्षक अतहर अली की सराहनीय भूमिका


Advertisements

You cannot copy content of this page