राजनांदगांव: महापौर ने की राजस्व विभाग की समीक्षा,माह अंत तक अधिक से अधिक वसूली के दिये निर्देश…

महापौर ने नागरिको से अपने बकाया करो का भुगतान कर शहर विकास में सहयोग करने की अपील

Advertisements

राजनंादगांव 18 फरवरी। महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, राजस्व विभाग के ्रप्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा एवं लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा की उपस्थिति में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कुल डिमाण्ड की जानकारी लेकर वित्तीय वर्ष समाप्ति के माह अंत तक अधिक से अधिक वसूली करने के निर्देश दिये। उन्होंने करदाताओ से अपने बकाया करो का भुगतान करने अपील की।


महापौर श्री यादव ने कहा कि राजस्व विभाग नगर निगम की रीड की हड्डी होती है, आप लोगो के वसूली पर ही वेतन तथा निगम का व्यय आदि का भुगतान किया जाता है। कुल डिमाण्ड के विरूद्ध वसूली कम है और वसूली के लिये समय भी कम है। सभी कर्मचारी माह के शेष दिनों में अच्छी मेहनत करे और अधिक से अधिक वसूली लावे। उन्होंने डिमाण्ड दुरूस्त कर शासकीय एवं निजी कालोनियों में भी डिमाण्ड देकर वसूली करने कहा। उन्होंने कर्मचारियों से वसूली में आ रही कठिनाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि करदाताओ के जलकर के लिये नल कनेक्शन की जॉच कर वसूली करे, क्योकि कुछ घरो में डबल कनेक्शन है, और उनके द्वारा एक ही नल का जलकर भुगतान किया जा रहा है। इसी प्रकार भागीरथी तथा अमृत मिशन योजनांतर्गत लगे नल कनेक्शन की जॉच कर जलकर लेना सुनिश्चित करे, लंबे बकायादारो का नल कनेक्शन काटे।


महापौर श्री यादव ने दुकानो की वसूली की जानकारी लेकर कहा कि जिनका प्रीमियम बकाया है,उनसे प्रीमियम की राशि ले, जिनका अनुबंध नही हुआ है,उनका अनुबंध कराकर किराया चालू करे। हाट बाजार एवं अन्य स्थानो पर बने चबूतरे तथा पौनी पसारी योजनांतर्गत बने चबूतरे की आबंटन की जानकारी लेकर अनुबंध या किराया नही देने वालो का आबंटन निरस्त कर नये सिरे से आबंटन की कार्यवाही करे। उन्होंने राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी से कहा कि सभी वार्ड प्रभारी प्रत्येक सोमवार को राजस्व विभाग में कार्यालयीन समय में उपस्थित रहकर समस्त करो की वसूली लेना सुनिश्चित करेगे।

उन्होेने अवकाश के दिनो में भी राजस्व कार्यालय खुली रख राजस्व वसूली करने कहा। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व प्रभारी अपनी जिम्मेदारी समझे और निष्ठापूर्वक कार्य कर वसूली करे। तभी हम सतप्रतिशत राजस्व वसूली की ओर अग्रसर होगे।


महापौर श्री यादव ने सभी बकायादारों से अपील करते हुये कहा है कि अपने सभी बकाया करों का भुगतान कर अधिभार से बचे और नगर विकास में सहयोग करे। बैठक में राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।