back to top

राजनांदगांव: गंजपारा अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक शाला में निर्माणाधीन मॉडल क्लास निर्माण कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण…


राजनांदगांव 23 फरवरी। वार्ड क्रमांक 39 स्थित शासकीय प्राथमिक शाला गंजपारा (इंग्लिश मीडियम इगनाईट) में निर्माणाधीन मॉडल क्लास का महापौर श्री मधुसूदन यादव ने आज निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी लिए। विदित है कि कुछ दिन पूर्व महापौर श्री यादव, वार्ड पार्षद श्री रवि सिन्हा के साथ निरीक्षण किये थे, निरीक्षण के दौरान विद्यालय के समग्र उन्नयन कर उसे मॉडल प्राथमिक शाला के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया था, जिसपर त्वरित कार्यवाही करते हुए विद्यालय परिसर में आवश्यक विकास एवं सुधार कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं।

Advertisements


अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण, कक्षाओं के उन्नयन, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में प्रारंभ हुए कार्यों का पुनः निरीक्षण करने महापौर मधुसूदन यादव आज पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री दिनेश गांधी, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, लोककर्म विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा एवं वार्ड पार्षद रवि सिन्हा के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान महापौर ने कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उप अभियंता श्री अनूप पाण्डे ने बताया कि वाल पुट्टी व बाथरूम मरम्मत कार्य प्रगति पर है, विद्युतीकरण पूर्ण हो चुका है तथा टाईल्स लगाना व पोताई कार्य शेष है।


महापौर श्री यादव द्वारा संबंधित ठेकेदार को कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए तथा उप अभियंता को सतत मानिटरिंग कर समय सीमा मंे कार्य पूर्ण कराने कहा। उन्होने कहा कि गंजपारा विद्यालय को एक आदर्श मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिससे वार्ड सहित आसपास के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके।
पार्षद श्री रवि सिन्हा ने कहा कि महापौर श्री यादव के सहयोग से “समस्या से समाधान की ओर वार्ड निरंतर अग्रसर है। जनता से जो वादा किया गया था, उसे धरातल पर उतारने प्रयास किया जा रहा है। शिक्षा क्षेत्र में यह पहल भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर शाला की प्राचार्य श्रीमती राबिया शादाब सहित निगम का अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page