
गोबर गैस प्लांट चालू करने निगम एवं क्रेडा विभाग के अधिकारियो से की चर्चा
गोकुल नगर वासियों से गोबर निर्धारित स्थल में डालने तथा साफ सफाई रखने
एवं नंदई में होटल ठेले वालो से डस्टबिन रखने महापौर ने की अपील
राजनांदगांव 27 फरवरी। साफ सफाई में गुणात्मक सुधार लाने तथा स्वच्छता से नागरिको को जोडने महापौर श्री मधुसूदन यादव तथा निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा सुबह सफाई व्यवस्था देखने वार्डो में निरीक्षण कर रहे है। साथ ही लोगो से रूबरू हो उनकी समस्या से अवगत हो साफ सफाई मे सुधार के निर्देश स्वास्थ्य अमला को दे रहे है। महापौर श्री यादव आज आयुक्त श्री विश्वकर्मा एवं पार्षद श्री दुरेन्द्र साहू, श्री सतीश साहू, श्री अरूण साहू, पूर्व पार्षद श्री विजय राय तथा समाजिक कार्यकर्ता श्री चिंटु सोनकर व श्री जीवन चतुर्वेदी के साथ गोकुल नगर का निरीक्षण कर गोकुल नगर वासियो से रूबरू हो उनकी समस्या से अवगत होकर व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियो को निर्देशित किए। नंदई में होटल एवं ठेला वालो को साफ सफाई रख डस्टबिन का उपयोग करने समझाईस दिए।
गोकुल नगर वासियो ने महापौर श्री यादव से पानी के साथ साथ गोबर व साफ सफाई सहित अन्य समस्या से अवगत कराए।
महापौर श्री यादव ने पानी की समस्या पर बंद बोरिंग को मरम्मत कर पंप लगाने तकनीकि अधिकारियो से कहा, वही साफ सफाई के लिए स्वास्थ्य अमला को निर्देशित किए। साथ ही गोबर गैस प्लांट को चालू करने निगम व उर्जा विभाग के अधिकारियो से चर्चा कर कहा कि प्लांट को चालू करने कार्यवाही करे, प्लांट चालू होने से गोकुल नगर वासियों को गोबर गैस की सुविधा मिल जायेगी। उन्होंने गोकुल नगर वासियो से कहा कि अगले माह स्वच्छता सर्वेक्षण होना है, उसमें आप सबकी भागीदारी आवश्यक है। आप सब गोकुल नगर को साफ सुथरा रखने सहयोग करे एवं गोबर को एक निर्धारित स्थल में डाले। आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने भी कहा कि गोकुल नगर में साफ सफाई पानी के अलावा अन्य समस्या का महापौर जी के निर्देशानुसार प्राथमिकता तय कर हल किया जावेगा।
इसी प्रकार महापौर श्री यादव नंदई में साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर रोड एंव डिवाईडर के आस पास साफ सफाई कर कचरा उठाने सफाई अमला को निर्देशित किए। उन्होने नंदई के मुक्कड से प्रतिदिन कचरा उठाकर पूरी तरीके से साफ सफाई करने कहा, जिससे आस पास के रहवासियो एंव राहगीरो को गंदगी का सामना न करना पडे। उन्होंने नंदई के होटल, दुकान व ठेलावालो से अपने होटल व दुकान के आस पास साफ सफाई रखने, डस्टबिन का उपयोग करने तथा गिला व सुखा कचरा अलग अलग रखने समझाईस दिए,उन्होने गंदगी पाये जाने पर कार्यवाही करने के निर्देश आयुक्त श्री विश्वकर्मा को दिए।










































