back to top

राजनांदगांव: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार…


राजनांदगांव। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने दिनांक 24 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई कि वर्ष 2021 में एक शादी समारोह के दौरान उसकी मुलाकात आरोपी रवि यादव (28 वर्ष), निवासी गौरी नगर, चौकी चिखली, थाना कोतवाली, जिला राजनांदगांव से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मेलजोल बढ़ा। आरोप है कि आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर प्रेम संबंध स्थापित किया और “तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा” कहकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

Advertisements


पीड़िता की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 95/2026 के तहत धारा 69 बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में आरोपी की पतासाजी की गई।


पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page