राजनांदगांव: साफ सफाई एवं आवागमन मंे बाधित अतिक्रमण निगम की टीम ने हटाई…

राजनांदगांव 27 फरवरी। शहर के विभिन्न स्थानों में कुछ व्यवसायियो व नागरिको द्वारा अवैध रूप से कब्जा करने तथा अतिक्रमण कर ठेला खोमचा व पसरा लगाने एवं मलमा रखने वालों को समझाईस देने व हटाने निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित दस्ता निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर समझाईस देकर हटाने की कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही के तहत आज अतिक्रमण दस्ता पुराना बस स्टैण्ड चौक, भगत सिंह चौक एवं ठा.प्यारेलाल सिंह चौक से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही किए।


यातायात बाधित होने से दुर्घटना की संभावना तथा साफ सफाई मंे अवरोध को ध्यान में रखकर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने निगम के भवन अधिकारी एवं अतिक्रमण दस्ता को अनाधिकृत निर्माण तथा पसरा हटाने एवं ठेला खोमचा वालों को व्यवस्थित लगाने समझाईस देने के निर्देश दिये। निर्देश के अनुक्रम में अतिक्रमण दस्ता शहर के विभिन्न स्थानों में निरीक्षण कर एवं शिकायत के आधार पर अतिक्रमण स्थल मे जाकर हटाने समझाईस देने के साथ साथ नही हटाने पर कार्यवाही कर रही हैै। आज की कार्यवाही में पुराना बस स्टैण्ड चौक, फ्लाई ओव्हर के अंदर सर्विस रोड में ठेला रखने पर आवागमन बाधित होने के आधार पर 3 ठेला हटाए। इसी प्रकार भगत सिंह चौक में नाली के उपर किये अतिक्रमण तोडा गया तथा ठा.प्यारेलाल चौक तिराहा के रोड में लगे फल दुकान को हटाया गया। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नागरिको एवं व्यापारियो से अपील करते हुये कहा है कि शहर के चौक चौराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार सडक में मलमा या मटेरियल रखने से गंदगी फैलती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।