back to top

राजनांदगांव: राष्ट्रपति के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल का कड़ा बयान…

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी द्वारा देश की माननीय राष्ट्रपति द्रोपती मूर्मू के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी की कड़ी निंदा की है।
जिला अध्यक्ष श्री राजपूत ने कहा कि राष्ट्रपति देश की प्रथम नागरिक होती हैं और उनके पद की गरिमा सर्वोच्च होती है। ऐसे में किसी भी मुख्यमंत्री द्वारा इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि द्रोपती मूर्मू न केवल देश की राष्ट्रपति हैं, बल्कि आदिवासी समाज की गौरवशाली प्रतिनिधि भी हैं। उनके प्रति इस प्रकार की टिप्पणी करना पूरे देश और आदिवासी समाज का अपमान है।

Advertisements


श्री कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा हैं, लेकिन संवैधानिक पदों के प्रति सम्मान बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। ममता बैनर्जी को अपने इस बयान के लिए देश की जनता और राष्ट्रपति से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है और इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

Advertisements

You cannot copy content of this page