back to top

राजनांदगांव: सेवानिवृत्त उपरांत निगम के 4 कर्मचारी को दी गई बिदाई…

राजनंादगांव 10 मार्च। नगर निगम के सभागृह में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में सहायक राजस्व निरीक्षक श्री कांतिलाल कोसरे, सहायक ग्रेड-3 श्री राजेन्द्र कुमार रामटेके, वाहन चालक श्री बैन्जामिन युनूस एवं सफाई कामगार श्रीमती श्यामबाई डोंगरे को सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्वक बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त सहित कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (ंसंविदा) श्री यू.के.रामटेके, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया।

Advertisements


बिदाई समारोह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि आज हमारे 4 कर्मचारी जो 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए उनके लिये बिदाई समारोह आयोजित किया गया है। कर्मचारियो का सेवानिवृत्त होकर संस्था से जाना दुखद तो होता है, लेकिन शासकीय प्रक्रिया से सभी बंधे हुए है। उन्होंने कहा कि हमारे चारो कर्मचारी निगम के महत्वपूर्ण विभाग में काम किये है। श्री कांतिलाल कोसरे ने विधि विभाग मंे अपने दायित्वों का बहुत कुशलता से निभाया है। इसी प्रकार श्री राजेन्द्र रामटेके ने प्रधानमंत्री आवास जैसे महत्वपूर्ण विभाग में काम किया, वही बैजामिन यूनूस ने मोटर विभाग के साथ साथ नगर सेना में फायर ब्रिग्रेड का सफल संचालन किया तथा श्रीमती श्यामबाई ने सफाई जैसे कार्य को बखुबी निभाया। उन्होंने कहा कि इनका स्थान कोई नही ले सकता, लेकिन जुनियर कर्मचारियो को इनसे सीख लेकर काम करनी चाहिए। उन्हांेने कहा कि अब ये अपने परिवारिक दायित्वो का कुशलतापूर्वक निर्वाहन करेगे। इसके लिये इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते है।


कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा ने भी इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर शासन नियमो के तहत हमारे साथी कर्मचारी फरवरी में सेवानिवृत्त हुए, जिन्हे आज बिदाई दे रहे है। उन्होंने कहा कि निगम जैसे जनता से जुडी संस्था में बेदाग छवि के साथ काम करना बहुत बडी उपलब्धि है, जो उपलब्धि इन्होने हासिल की है।


सेवानिवृत्त चारो कर्मचारी अपने-अपने सेवाकाल का अनुभव साझा किये। उन्होंने कहा कि निगम में काम करने से एक अलग छवि बनी और काम में सभी अधिकारी कर्मचारी का अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने सभी आभार व्यक्त कर इसी प्रकार आगे भी सहयोग करने कहा। बिदाई समारोह का संचालन प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव ने किया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी श्री राकेश नंदे सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Advertisements

You cannot copy content of this page