राजनांदगांव: पानी बचाने नगर निगम की कार्यवाही, वार्ड नं. 5 चिखली में अनावश्यक बहते 8 नल कनेक्शन काटे…

राजनांदगांव 13 मार्च। ग्रीष्म ऋतु में निगम सीमाक्षेत्र के सभी वार्डो में पर्याप्त पेयजल सप्लाई के लिये नगर निगम का जल विभाग की टीम वार्डो में निरीक्षण कर व्यर्थ बहने वाले नल बंद करने एवं पानी का दुरूपयोग करते पाये जाने पर नल काटने तथा नलो में टोटी लगाने की कार्यवाही कर रही है। निरीक्षण के दौरान जल विभाग की टीम ने चिखली में 8 अनावश्यक बहते नल कनेक्शन काटने की कार्यवाही किये।


उल्लेखनीय है कि ग्रीष्म ऋतु में सुचारू सप्लाई के लिये महापौर श्री मधुसूदन यादव मोहारा नदी, जल सयंत्रगृह के अलावा वार्डो में भी जाकर पानी का हाल जान रहे है तथा पानी का आवश्यकतानुसार उपयोग करने समझाईस दे रहे है। वही निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा भी वार्ड तथा प्लांट का अवलोकन कर सुचारू पेयजल सप्लाई के लिये हर संभव प्रयास करने अधिकारियों को निर्देशित कर रहे है तथा शहर में अनावश्यक बहते पानी व पानी का दुरूपयोग पर कार्यवाही करने कहा गया है।

इसी कडी में आज जल विभाग की टीम ने वार्ड नं. 5 चिखली में 8 नल काटे। नल काटने मेें पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश जैन का भी सहयोग रहा। उन्होंने अनुपयोगी अनावश्यक बहते नल की जानकारी देकर उक्त नल कटाने में सहयोग किए।


आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु में पानी की किल्लत न हो इसे ध्यान मे रखकर शहर में निरीक्षण कर अनावश्यक बहते नल बंद करने, नलो में टोटी लगाने तथा पानी का आवश्यकता अनुसार उपयोग करने एवं गाडी सविसिंग सेन्टरों को नल के पानी का उपयोग पीने के लिये करने तथा सविसिंग के लिए हैण्ड पंप या कुॅआ का उपयोग करने समझाईस दी जा रही है तथा अनुपयोगी नल काटा जा रहा है।

उन्होने व्यवासायियो एवं नागरिको से अपील की है कि ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर कम होने को ध्यान में रखकर पानी का अपव्यय न करे, अनावश्यक बहते पानी को रोके, नलो में टोटी लगावे ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सकें।