राजनांदगांव प्रेस क्लब चुनाव: सचिन अग्रहरि तीसरी बार बने अध्यक्ष, पत्रकारों में खुशी की लहर…


राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा गया। मतगणना की प्रक्रिया दोपहर 3 बजे शुरू हुई, जिसके बाद अध्यक्ष पद पर सचिन अग्रहरि ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए लगातार तीसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।


प्रेस क्लब चुनाव में कुल 158 मतदाताओं में से 148 पत्रकारों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में सचिन अग्रहरि को 107 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कमलेश स्वर्णकार को 41 मत प्राप्त हुए।
वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में बसंत शर्मा ने 85 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनके मुकाबले में प्रमोद शेंडे को 31 और रवि सिंह ठाकुर को 32 मत मिले।


सचिव पद पर हुए चुनाव में अनिल त्रिपाठी ने 74 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वियों में विक्रम बाजपेई को 50, सुरेंद्र गुप्ता को 12, मनोज राठौर को 6 तथा योगेश शर्मा को 6 मत प्राप्त हुए।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रेस क्लब परिसर में समर्थकों और पत्रकारों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी उम्मीदवारों को साथियों ने बधाई दी और प्रेस क्लब के विकास तथा पत्रकार हित में कार्य करने की उम्मीद जताई।