back to top

राजनांदगांव: नवरात्रि में अशांति फैलाने वाले बदमाश पर चिखली पुलिस की सख्त कार्रवाई…

राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चिखली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में शांतिनगर शिव मंदिर के पास अशांति फैलाने वाले एक बदमाश के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आकाश पटवा (24 वर्ष), निवासी चकरभाठा बिलासपुर, हाल पता शांतिनगर शिव मंदिर के पास, द्वारा क्षेत्र में वाद-विवाद कर माहौल बिगाड़ने और अप्रिय घटना की आशंका उत्पन्न करने की स्थिति निर्मित की जा रही थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रकरण दर्ज किया।


आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया है।
यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।


कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान जारी रखने की बात कही है।

Advertisements

You cannot copy content of this page