
हाॅकी महाराष्ट्र रही तीसरे स्थान पर
उपस्थित अतिथियों के हाथों खिलाड़ी हुए पुरस्कृत
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हाॅकी स्टेडियम में भारत सरकार के सांई सेंटर व हाॅकी इंडिया, के द्वारा संचालित व छत्तीसगढ हाॅकी के द्वारा आयोजित अस्मिता हाॅकी वेस्ट जोन हॉकी लीग के फायनल मुकाबले में हॉकी मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ़ को 5-1 गोेल से पराजित करते हुए स्वर्ण पदक के साथ विजेता बनी मेजबान छत्तीसगढ़ रजत पदक के साथ उपविजेता व तीसरे स्थान पर हॉकी महाराष्ट्र ने काॅस्य पदक जीता प्रतियोगिता का समापन व पुरूस्कार वितरण समारोह श्रीमती भारती गवाते मुख्यआथित्य में, श्रीमती अमृता मोहन सिन्हा (पार्षद), श्रीमती रेखा पदम,फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ हाॅकी, श्री विद्याविलाश वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ी,शिव नारायण धकेता सचिव जिला हॉकी संघ, श्री मृणाल चौबे अंतर्राष्ट्रीय हाॅकी खिलाडी,श्री भूषण साव,श्री नीलमचंद जैन,श्री छोटे लाल रामटेके (पार्षद), के विशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।
अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग सब जूनियर बालिका वर्ग का पुरूस्कार वितरण शामिल होने का अवसर मिला उसके लिए मै आयोजन समिति का धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ उन्होने कहा आज प्रदेश की बेटीयां भारत में प्रतिनिधित्व कर रही है वह निश्चित रूप से गौरव की बात है इस प्रकार के आयोजन करने से प्रदेश के छुपे हुए टैलेंट को बाहर निकलने का मौका मिलता है।
मैं देखते आ रही हु श्री अंसारी जी लगातार हॉकी को बढ़ाने के क्षेत्र में काम करते रहते है और इस प्रकार का आयोजन करते रहते है उनकी इस प्रयास से राजनांदगांव के खिलाड़ी निखर के सामने आ रहे है। विजेता टीम को बहुत शुभकामनाएं देती हु।
छत्तीसगढ हाॅकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी ने अपने स्वागत भाषाण में कहा कि भारतीय खेल प्राधिकरण,हाॅकी इंडिया एवं छत्तीसगढ हाॅकी के संयुक्त तत्वाधान में महिला हाॅकी खेल का बढावा देने के उद्धेश्य से अस्मिता वेस्ट जोन हाॅकी लीग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया भारत सरकार एवं राज्य सरकार की इस पहल से खिलाडियों को उचित मंच प्रदान की गई।
‘अस्मिता वेस्ट जोन हाक़ी लीग का आयोजन दिनांक 20 मार्च से 24 मार्च तक स्थानीय अंतर्राष्ट्रीय हाकी स्टेडियम में सब जूनियर बालिका वर्ग आयोजित किया। इसी संदर्भ में राजनांदगाँव में आयोजित प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर की जोन से संबंधित कुल चार टीमें महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान सहित मेजबान छत्तीसगढ़ की टीमों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में प्रथम चार स्थान तक आने वाली टीमों को नगद राशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा, जिसमे प्रथम पुरस्कार 180000 /- द्वितीय पुरस्कार 144000 तीसरा और चौथा पुरस्कार 90000 रुपये का चेक उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।
फायनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश ने मेजबान छत्तीसगढ़ को फायनल में हराया
हाॅकी स्टेडियम में आज खेले गए फाइनल मैच में हॉकी मध्यप्रदेश और मेजबान छत्तीसगढ़ के मध्य खेला गया फायनल मैच मध्यप्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5-1 गोल से पराजित किया मैच के प्ररांभ से ही पहले क्वाटर तक मैच बहुत ही रोमांचकारी रहा वहीं मैच के 18वे मिनट में मेजबान छत्तीसगढ़ की ओर से मनप्रीत कौर ने गोल करते हुए 1-0 गोल की बढ़त बनाई थी।
जिसे मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने ज्यादा समय तक बड़ी नहीं रहने दी वहीं मैच के 23वे मिनट में शालिनी सिंग ने गोल कर 1-1 गोल की बराबरी पर ल दिया मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मैच के 25वे मिनट में रूली बाल्मीकि ने मैच के 34वे मिनट में सुदीप्त किंडो ने और मैच के 40 वे और 41वे मिनट में नौशीन नाज़ ने गोल करते अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी लीग प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
आज के मैच में प्रिया दुबे,अनामिका शर्मा,राजवीर कौर,कुलदीप कौर, खुशबू सिसोदिया,अमृता सेन,पिंकी नायक,ईशानी पटेल ने निर्णायक व तकनीकी अधिकारी की भूमिका निभाई वहीं वंदन रघुवंशी टेक्निकल डेलीगेट के रूप में उपस्थित थीं समापन समारोह में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ कोषाध्यक्ष सुश्री आशा थामस, प्रिंस भाटिया,अजय झा,किशोर धीवर, शब्बीर खान, श्री चंदन भारद्वाज,तीरथ गिरी गोस्वामी,शकील अहमद,दिग्विजय श्रीवास्तव, शिवा चौबे,दिलीप रावत, योगेश द्विवेदी,सचिन खोबरागड़े,अभिनव मिश्रा,हारून खान,खुशाल यादव, सुखदेव निर्मलकार,कार्तिक यादव,तौफीक अहमद, कृष्णा यादव आदि उपस्थित थे।









































