back to top

राजनांदगांव: नशे में विवाद करना पड़ा भारी, पुलिस ने भेजा जेल…

राजनांदगांव। पुलिस चौकी सुरगी ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह कार्रवाई कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के निर्देशन में जिले में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


इसी क्रम में ग्राम भर्रेगांव की एक युवती ने चौकी सुरगी में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता मुकेश साहू (38 वर्ष) प्रतिदिन नशा कर घर में विवाद और झगड़ा करते हैं। घटना के दिन भी आरोपी ने नशे की हालत में परिवारजनों के साथ विवाद कर शांति भंग की स्थिति उत्पन्न कर दी।


शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में पाया गया कि आरोपी नशे का आदी है और लगातार विवाद कर रहा है, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशंका थी।


इस पर पुलिस ने मुकेश साहू, निवासी भर्रेगांव को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए माननीय कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद आरोपी को जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

Advertisements

You cannot copy content of this page