back to top

राजनांदगांव : नवरात्रि में यात्रियों से विवाद, 5 असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई…

राजनांदगांव/डोंगरगढ़। चैत्र नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए 5 असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरभाट मेन रोड एवं होटल शुभारंभ लॉज डोंगरगढ़ में कुछ युवकों द्वारा यात्रियों से वाद-विवाद, हल्ला-गुल्ला कर माहौल बिगाड़ने और मारपीट की स्थिति उत्पन्न करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पांचों आरोपी शांति भंग करते पाए गए।


समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर पुलिस ने संदीप कुमार वर्मा (20), एकलव्य हठीले (19), सुनील साहू (21), आकाश कुमार कोषे (23) और श्रवण कुमार कंवर (22) के खिलाफ धारा 170, 126 और 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें एसडीएम न्यायालय डोंगरगढ़ में पेश किया।


यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई।


पुलिस ने बताया कि नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग, नाकाबंदी और होटल-ढाबों की जांच की जा रही है। साथ ही अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisements

You cannot copy content of this page