back to top

राजनांदगांव में हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रा…


राजनांदगांव। भक्त शिरोमणि हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर शहर के सनातन धर्म प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
शोभायात्रा बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को संध्या 4:00 बजे म्युनिस्पल स्कूल ग्राउंड से प्रारंभ हुई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा “जय श्री राम” और “जय हनुमान” के जयकारों से पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया।

Advertisements


शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, भक्ति संगीत, ढोल-नगाड़ों की गूंज और श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के सदस्य भी बड़ी संख्या में शामिल हुए और पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान किया।


आयोजन समिति के अनुसार, इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में भक्ति, एकता और सांस्कृतिक मूल्यों का प्रसार करना है। बाल रत्न मंच सेवा समिति परिवार, राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस शोभायात्रा में शामिल होकर श्रद्धालु भगवान राम और हनुमान जी की भक्ति में लीन नजर आए।
पूरे आयोजन के दौरान व्यवस्था सुचारू रही और नागरिकों ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Advertisements

You cannot copy content of this page