
राजनंादगांव 3 अपै्रल। नगर निगम में अपनी अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले 2 कर्मचारी क्रमशः मोटर प्रतिपालन विभाग में कार्यरत भृत्य श्री रेखा लाल साहू तथा स्वास्थ्य विभाग मे कार्यरत सफाई कामगार श्रीमती द्रोपती कृष्णा को निगम में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बिदाई समारोह में भावभीनी बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया।
बिदाई समारोह में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि हमारे निगम परिवार के 2 कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए जिन्हें आज बिदाई दी जा रही है। स्थानांतरण एवं सेवानिवृत्त सर्विस काल का प्रमुख भाग है। उन्होने कहा कि श्री रेखालाल एवं श्रीमती द्रोपती बाई निगम के दो प्रमुख विभाग, मोटर एवं स्वास्थ्य जैसे विभाग में समर्पित भाव से काम किये, इनके समर्पण भाव को नई पीढ़ी को सीखनी चाहिए। उन्हांेने कहा कि सर्विसकाल में चाहे अधिकारी हो या कर्मचारी अपने दायित्वो का निर्वाहन करने के कारण पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन नही कर पाते। परिवार के किसी भी कार्य को करने में उनके सामने नौकरी आडे आती है।
किन्तु आज आप अपने शासकीय दायित्वों से मुक्त हो रहे है, इसलिए अब अपने परिवारिक दायित्वों का बखुबी निर्वाहन करे। उन्होंने कहा कि आप लोगो ने विभाग में सौपे गये कार्यो का लंबे समय तक कुशलता पूर्वक निर्वाहन किए इसके लिए मै आप लोगो को बधाई देता हूॅ और अपने परिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करने उज्जवल भविष्य की कामना करता हूॅ। बिदाई समारोह में नगर निगम के अधिाकरी कर्मचारी उपस्थित थे।










































