
राजनांदगांव। अभिषेक सिंह ने शहर में कांति मौर्य (पिछड़ा वर्ग मोर्चा की उपाध्यक्ष) के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया।
इस अवसर पर अध्यक्ष सुमीत भाटिया, कार्यसमिति प्रदेश सदस्य पूर्णिमा साहू, वर्षा मौर्य, चिंटू सोनकर, पखर श्रीवास्तव, कमलेश प्रजापति, हरिश सोनकर एवं संगीता शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनसंपर्क बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया तथा संगठन की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने पर जोर दिया।
कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने सुझाव रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आत्मीय वातावरण में चर्चा संपन्न हुई।










































