
गौरव पथ नारकन्हैया नाला के किनारे निवासरत परिवारो को पी.एम.आवास में रहने किये प्रेरित
राजनांदगांव 10 अपै्रल। बे-घर, बे-सहारा आवासहीन गरीब परिवारो तथा झुग्गी झोपडी क्षेत्र मंे निवासरत परिवारो का स्वयं के सर्वसुविधायुक्त अच्छे वातवारण में पक्के आवास का सपना साकार करने शासन की महती योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निगम सीमाक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर बहुमंजिला आवास का निर्माण किया गया है। जहॉ पात्र हितग्राहियो को नगर निगम द्वारा नियमानुसार आबंटित किया जा रहा है। उन्ही आवासो में से पेण्ड्री में निर्मित आवासो का निरीक्षण करने अपर कलेक्टर श्री सी.एल. मारकंडे एवं निगम की आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आवास संबंधी अधिकारियो के साथ संयुक्त दौरा किया।
निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री मारकंडे ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आवासों को देख उसके निर्माण के संबंध में चर्चा कर निर्माण एवं गुणवत्ता की प्रशंसा करते हुये आवासो में व्यवस्थापन अंतर्गत शहर के चिन्हाकित झुग्गी क्षेत्र में निवासरत परिवारों को सर्व सुविधा युक्त आवास उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन स्तर को सुधारने के प्रयास के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा कर कहा कि अच्छे वातावरण में रहने से जीवन स्तर में बदलाव आते हैं और उनके परिवार का भविष्य संवरता है।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने नवनिर्मित बहु मंजिला आवासो में किस प्रकार की सुविधा और कैसे उपलब्ध कराई जाएगी उसकी जानकारी देते हुए क्रमागत बिजली पानी एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं के संबंध में अवगत कराया। उन्होंने कहा कि निर्मित एवं निर्माणाधिन आवास में व्यवस्थापन अंतर्गत एवं किरायेदार के रूप मे निवासरत जरूरतमंद गरीब परिवारो को अलग अलग घटक के तहत विधिवत प्रक्रिया कर पात्र हितग्राहियो को नियमानुसार आवास आबंटित किया जाता है।
स्वयं के पक्का आवास का सपना साकार करने अपर कलेक्टर श्री मारकंडे एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा निगम की टीम के साथ गौरवपथ के निकट नार कन्हैया नाला के किनारे अवैध रूप से अतिक्रमण कर झुग्गी झोपडी में निवासरत परिवारों से आवास लेने प्रेरित करने व्यक्तिगत चर्चा कर उन्हें आवास के बारे में जानकारी दी गयी। उन्हांेने कहा कि उन्हें मात्र 75000.00 रूपये के आसान किस्तों में आवास उपलब्ध कराया जायेगा, आयुक्त ने उन्हें बताया कि 75000.00 रूपये में से आशिक राशि मात्र 10000.00 रूपये कि अग्रिम अदायगी देकर वे आवास अपने नाम से पंजीकृत कर सकते हैं तथा शेष राशि उन आवास में रहते हुए 23 किस्तों में प्रदान करना होगा।
इस संबंध में श्री मारकंडे ने उनसे कहा कि झुग्गी झोपडी में निवास करने से बारिश के दिनो में परेशानी होती है, इसके अलावा अवैध रूप से रहने से हटाने का डर भी रहता है, जिसे ध्यान में रखकर शासन की आवास योजना का लाभ लेकर अपने स्वयं के आवास में रहने का सपना साकार कर सकते हैं। निगम द्वारा पेण्ड्री,रेवाडीह, लखोली, मोहारा क्षेत्र में बहुमंजिला सर्वसुविधायुक्त आवास का निर्माण किया गया है। जिसके आबंटन के लिए निगम में आवेदन कर सकते है।










































