back to top

गंदा पानी की शिकायत, महापौर पहुॅचे नंदई, इंदिरा नगर व चौखडिया पारा, पाईप लाईन की जॉच कर निराकरण के दिये निर्देश…

राजनांदगांव 20 अपै्रल। नंदई, इंदिरा नगर एवं चौखडिया पारा में गंदे पानी आने की शिकायत प्राप्त होने पर आज सुबह महापौर श्री मधुसूदन यादव पानी सप्लाई के समय उक्त क्षेत्रों में पहुॅच जल विभाग के अधिकारी को गंदे पानी आने वाले क्षेत्र के पाईप लाईन की जॉच कर अति शीघ्र निरारकरण करने कहा। महापौर श्री मधुसूदन यादव प्रभावित क्षेत्र मेें पैदल भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर गंदे पानी आने के संबंध मंे चर्चा कर उप अभियंता से कहा कि जहॉ जहॉ गंदा पानी आ रहा है, उक्त क्षेत्र के पाईप लाईन की अति शीघ्र जॉच कर मरम्मत करे।

उन्होंने कहा कि वालमेन को निर्देशित करे कि वाल्व खोलने के पश्चात अपने अपने क्षेत्र में जाकर पानी सप्लाई देखे तथा जहॉ इस प्रकार की शिकायत हो वहॉ की रिपोर्ट तत्काल संबंधित अधिकारी को दे, जिससे इसका त्वरित निराकरण हो सके। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए गंदा पानी आने तथा कम पानी आने संबंधी शिकायत का प्राथमिकता से निराकरण करे। निरीक्षण के दौरान पार्षद श्री अरूण साहू, श्री सतीश साहू, पूर्व पार्षद श्री विजय राय सहित निगम का अमला उपस्थित था।

Advertisements

You cannot copy content of this page