महापौर परिषद की बैठक आहुत, सम्पत्तिकर में पुर्नविचार कर वृद्धित दर को कम करने का निर्णय…

महिला सशक्तिकरण हेतु अल्पकालिन जन जागरूकता अभियान की अनुशंसा

राजनंादगांव 20 अपै्रल। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सम्पत्तिकर की वृद्धित दर की समीक्षा कर कम करने तथा महिला सशक्तिकरण हेतु अल्पकालीन जन जागरूकता अभियान की अनुशंसा कर सामान्य सभा को भेजा गया। साथ ही नगर निगम के अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।ं

महापौर श्री यादव ने बताया कि वर्षो से सम्पत्तिकर की दर में वृद्धि नही हुई थी, निगम की माली हालत को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के सम्पत्तिकर में प्रचलित कलेक्टर गाईड लाईन अनुसार दरो में संशोधन अनुसार सम्पत्तिकर का निर्धारण किया गया, जिससे सम्पत्तिकर की दरो मे अप्रत्याशित वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों मंे वृद्धित दर गत वित्तीय वर्ष की तुलना में दुगनी हो रही थी, जिसकी करदाताओ ने जानकारी दी। संज्ञान में आते ही पुर्नविचार करने महापौर परिषद की आज बैठक आहुत की गयी, बैठक में दरो में संशोधन कर वित्तीय वर्ष 2026-27 में खुली भूमि एवं आवासीय सम्पत्ति पर दर 10 प्रतिशत एवं व्यवसायिक/औद्योगिक सम्पत्ति पर सम्पत्तिकर 20 प्रतिशत की वृद्धि किये जाने का सामान्य सभा की प्रत्याशा में निर्णय लिया गया। जिससे करदाताओ को राहत मिलने के साथ साथ निगम के आय में भी थोडी वृद्धि होगी।

महापौर श्री यादव ने बताया कि इसी प्रकार नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु अल्पकालिक जागरूकता अभियान के आयोजन एवं समन्वय जिससे शासन की योजना को महिलाओ तक पहुचाने हेतु अनुशंसा कर सामान्य सभा को अग्रेषित किया गया। इसके अलावा राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियों को सहायता राशि भुगतान किये जाने की स्वीकृति तथा लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन के पात्र आवेदनों की अनुशंसा सहित ठेका पद्धति से श्रमिक रखने एवं निगम स्वामित्व के दुकानो की लीज अवधि में वृद्धि संबंधी विषयो पर निर्णय लिया गया।

बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सुनील साहू,राजेश जैन रानू,श्रीमती बिना धु्रव,साावन वर्मा, शैंकी बग्गा,श्रीमती केवरा विजय राय,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा,राजा माखीजा, आलोक श्रोती एवं डीलेश्वर प्रसाद साहू सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा,कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।