back to top

राजनांदगांव : अवैध रूप से शराब पिलाने वालों पर घुमका पुलिस की कार्रवाई…

राजनांदगांव।नशा उन्मूलन अभियान के तहत थाना घुमका पुलिस ने अवैध रूप से शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना घुमका पुलिस द्वारा 7 मई 2026 को पटेवा रोड चौक स्थित देशी शराब दुकान के पास रेड कार्रवाई की गई।

Advertisements

कार्रवाई के दौरान दो चखना दुकान संचालकों को शराबियों को बैठाकर शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराते पाया गया। पुलिस ने आरोपी रोहित वर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी घुमका तथा शिव वर्मा उम्र 55 वर्ष निवासी घुमका को गिरफ्तार किया।दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 56/2026 एवं 57/2026 के तहत धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।

Advertisements

You cannot copy content of this page