राजनांदगांव: अवैध शराब बिक्री पर लालबाग पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर अवैध शराब बिक्री और मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल के नेतृत्व में 9 मई 2026 को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए रेवाडीह पलाश विहार निवासी दिनेश मरकाम पिता विश्वनाथ मरकाम उम्र 36 वर्ष को अवैध रूप से शराब बिक्री करते पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 35 पौवा देशी प्लेन शराब, कुल 6.300 बल्क लीटर तथा बिक्री रकम 300 रुपये बरामद की गई।

जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 3 हजार 100 रुपये बताई गई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना लालबाग में पूर्व में भी प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज हैं।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश पटेल, महिला प्रधान आरक्षक खुशबू नागवंशी, आरक्षक लेखराम वर्मा सहित थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।