राजनांदगांव: स्वच्छता दीदीया घर में ही सुखा एवं गीला कचरा अलग करने लोगो को कर रही जागरूक…

*महा-स्वच्छता अभियान 2026, स्वच्छता अपनाने डोर टू डोर प्रचार*

राजनांदगांव 14 मई। छत्तीसगढ शासन द्वारा छत्तीसगढ महा-स्वच्छता अभियान 2026 अंतर्गत स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधिया संचालित करने तथा लोगो को स्वच्छता से जोडने, अभियान चलाने के निर्देश प्राप्त हुए है। निर्देश के अनुक्रम में नगर निगम द्वारा महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व व मार्गदर्शन मंे साफ सफाई में जोर देकर गुणात्मक सुधार लाने साफ सफाई के अलावा डोर टू डोर कचरा संग्रहण के तहत स्वच्छता दीदीया अलग अलग डस्टबिनो में कचरा पृथककरण करने व स्वच्छता के लिये जन जागरूकता अभियान चला रहे है।

स्वच्छता अभियान अंतर्गत नागरिको को स्वच्छता से जोडने की कडी मंे 3 मई को आयोजित मस्ती की पाठशाला में बडी संख्या में उपस्थित बच्चे, युवा एवं बुजुर्गो को महापौर श्री यादव ने स्वच्छता अपनाने, घर के आस पास साफ सफाई रखने, गीला सुखा कचरा अलग अलग रखने, झिल्ली पन्नी का उपयोग नही करने के संबंध में शपथ दिलाई। साथ ही 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महापौर ने महिलाओ से स्वच्छता से जुडने घर में ही गीला सुखा कचरा अलग अलग कर स्वच्छता दीदीयो को देने अपील किए। वही महापौर एवं आयुक्त के द्वारा समय समय पर वार्ड विजीट के माध्यम से सफाई में गुणात्मक सुधार लाने, सफाई कर्मियो को निर्देशित करने के अलावा नागरिको को स्वच्छता से जुडने समझाईस दे रहे है।

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत वार्डो में घर घर डस्टबिन का वितरण किया जा रहा है। साथ ही डोर टू डोर कचरा संग्रहण के तहत स्वच्छता दीदीया अलग अलग डस्टबिनो में कचरा पृथककरण करने व स्वछता के लिये जन जागरूकता अभियान चला रहे है। उनके द्वारा समझाईस दी जा रही है कि हरा गीला एवं सुखा नीला डिस्टबिन मंे रखने शहरवासियों को आदत डालनी पडेंगी। इससे एक तरह से जहॉ शहर से निकलने वाले कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन होगा। वही वेस्ट से वेल्थ की ओर बढने पर निगम की आय में वृद्धि होगी।

इसके अलावा स्वच्छता दीदीया व एसएलआरएम सेन्टर के सुपरवाईजर सिंगल यूज प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने एवं गीला एवं सुखा कचरा अलग अलग रखने, व्यवाहर में परिवर्तन लाने अभियान चला रहे है। स्वच्छता दीदीयों द्वारा हरा एवं नीला डस्टबिन में क्या क्या कचरा रखना है, इसकी जानकारी देने के साथ साथ घर में ही याने स्त्रोत पर ही कचरे का पृथककरण करने जानकारी दे रही है। निगम का मूल उद््देश्य स्वच्छता एवं कचरा पृथककरण से लोगो को जोडना है। ताकि हमारे शहर में स्वच्छ एवं साफ वातावरण निर्मित हो सके। स्वच्छता अभियान बिना जनभागीदारी के सफल नही होगा। इसमें शहर के सभी नागरिकों को जुडना है, तभी हम स्वच्छता में उच्च स्थान प्राप्त कर सकते है।

स्वच्छता की कडी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का स्वास्थ्य अमला लगातार कार्यवाही कर रही है। हमारे सफाई कर्मी एवं स्वच्छता दीदीया सिंगल यूज प्लास्टिक कैरीबैग, डिस्पोजल, पानी पाउच आदि का उपयोग नहीं कर पर्यावरण संरक्षण के लिये सहयोग करने, साफ सफाई रखने, सडक पर मलमा नहंी रखने,अतिक्रमण हटाने, मवेशी बांध कर रखने नागरिकों को समझाईस दे रहे है। इसके अलावा निगम द्वारा स्वच्छता के लिये विभिन्न कार्य किए जा रहे है, जैसे सार्वजनिक व धार्मिक स्थलो, उद्यानों व तालाबो की सफाई, बारिश के पूर्व बड़़े नालो की सफाई, मुक्कड हटाने की कार्यवाही की जा रही है तथा चौक चौराहो व दीवालो में पेंटिंग कर स्वच्छता का संदेश दिया जा रहा है।