back to top

राजनांदगांव: नंबर ब्लॉक करने पर बौखलाया नाबालिग, छात्रा पर ब्लेड से हमला…

राजनांदगांव। मोबाइल नंबर ब्लाक करने से नाराज एक नाबालिग ने नाबालिग बालिका की गर्दन तथा चेहरे पर ब्लेड मारकर घायल कर दिया। मोहला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मोहला थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग पर प्राण घातक हमले का समाचार प्रकाश में आया है।

Advertisements

कक्षा 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग ने शिकयत दर्ज करायी कि उसने बार-बार फोन से तंग आकर नाबालिग लड़के के नंबर को ब्लाक कर दिया था। बातचीत बंद हो जाने से नाराज लड़के ने बालिका को ब्लेड मारकर घायल कर दिया। फिलहाल घायल बालिका का इलाज मोहला हास्पिटल में चल रहा है।

Advertisements

You cannot copy content of this page