खैरागढ़ :जिला केसीजी पुलिस टीम की जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही…


रेड कार्यवाही कर आरोपियों के फड़ एवं कब्जे से नगदी रकम 2360/-

रुपये एवं 52 पत्ती ताश जप्त।अपराधों की रोकथाम हेतु जुआ एवं सट्टा के विरुद्ध लगातार अभियान जारी।

दिनांक 19/05/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झुरानदी में नदी किनारे आम बगीचा के पास कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान पुलिस द्वारा मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई।कार्यवाही के दौरान निम्न आरोपीगण को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया—:

(1)पुरन वर्मा पिता भिखम वर्मा, उम्र 27 वर्ष
(2)अभिषेक वर्मा पिता पंकज वर्मा, उम्र 25 वर्ष
(3)अशोक मेश्राम पिता अरुण मेश्राम, उम्र 52 वर्ष
(3)प्रदीप कुमार उके पिता अरुण उके, उम्र 35 वर्ष
(4)सुनील नेताम पिता गोविंद राम नेताम, उम्र 30 वर्ष
(5)अजय रजक पिता रामकुमार रजक, उम्र 25 वर्ष

सभी निवासी ग्राम झुरानदी, थाना छुईखदान, जिला केसीजी (छ.ग.)।

आरोपीगण के पास एवं जुआ फड़ से कुल नगदी रकम 2360/- रुपये तथा 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 194/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही में थाना छुईखदान पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा। जिला केसीजी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा एवं अन्य सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा।