
स्वीकृत निर्माण कार्य तत्काल प्रांरभ कराने तथा चलित कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के दिये निर्देश
राजनांदगांव 23 मई। महापौर श्री मधुसूदन यादव आज अपने कक्ष में आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा एवं लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा की उपस्थिति में तकनीकि अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यो की वार्डवार जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कराने योजना के कार्य को प्राथमिकता देकर समय सीमा में चालू कराने एवं चालू कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में महापौर श्री यादव ने उप अभियंताआंे से शहर में चल रहे निर्माण कार्यो की वार्डवार जानकारी लेकर अप्रारंभ कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने तथा चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होेंने सांसद, विधायक निधि एवं महापौर व पार्षद निधि के कार्य की जानकारी लेकर स्वीकृत कार्य तत्काल प्रारंभ कराने कहा।
उन्हांेने अधोसंरचना मद एवं अधोसंरचना पर्यावरण मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यो को शीघ्र प्रारंभ कराने कहा, जिस कार्य का कार्यादेश जारी नही हुआ है उसका कार्यादेश तत्काल जारी कर कार्य प्रारंभ करावे। सभी अभियंतागण अपने अपने प्रभारित वार्ड के कार्यो की सत्त मानिटरिंग करे तथा कार्य की प्रगति, उपयोगिता प्रमाण पत्र बनाकर शासन को भेजे, उन्होंने डामरीकरण के कार्य की जानकारी लेकर शेष कार्य गुणवत्ता के साथ बारिश के पूर्व पूर्ण कराने कहा।
निगम आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि डामरीकरण कार्य के लिए संबंधित ठेकेदारो को नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने अधिकारियो से कहा कि जिन ठेकेदारो के द्वारा काम चालू नही किया जा रहा है या जिन्होंने चलित काम बंद कर दिया है, उन्हें नोटिस जारी करे।
जहाॅ पर स्थल विवाद है उसके लिए संबंधित पार्षद से सम्पर्क कर निराकरण करावे। जिन कार्यो की विभागीय प्रक्रिया लंबित है उसे जल्द पूर्ण कर काम चालू करावे। सभी कार्यो की सत्त मानिटरिंग कर प्रगति से अवगत करावे।
महापौर श्री यादव ने नालंदा परिसर के कार्य की भी जानकारी लेकर कार्य में तेजी लाने कहा, जिससे समय सीमा में कार्य पूर्ण हो और विद्यार्थियों को इसका लाभ मिले। आंगनबाडी निर्माण व मारम्मत कार्य जून माह तक पूर्ण करावे, नये आंगनबाडी के लिए स्टीमेंट में जमीन का दस्तावेज लगाना है, ताकि स्वीकृति में परेशानी न हो। उन्होने सामुदायिक भवन तथा नाला निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी लेकर कहा कि नाला निर्माण कार्य में तेजी लावे, जो कार्य बंद है उसको चालू करावे।
नाला नाली निर्माण के कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण करावे, जिससे बारिश मंे जल भरान की स्थिति से छुटकारा मिल सके। साथ ही सीमेंटीकरण के कार्य ग्रीष्म ऋतु के पश्चात कराने के निर्देश दिए।
महापौर ने धार्मिक न्यास के कार्य शहर के मंदिरो का जीर्णोद्धार के संबंध में कहा कि जिन मंदिरो की स्वीकृति शासन से प्राप्त हो चुकी है उनकी जल्द प्रक्रिया कर काम चालू करावे तथा कुछ मंदिरो का प्रस्ताव शासन को भेजना है, उसके लिए फाईल तैयार करे।
उन्हांेने कहा कि शासन को विभिन्न मदो में भेजने वाले प्रस्ताव अतिशीघ्र तैयार कर भेजना सुनिश्चित करे। उन्होने आडिटोरियम मरम्मत, ट्रांसपोर्ट नगर जीर्णोद्धार, स्वागत द्वार निर्माण की प्रगति की जानकारी लेकर गुणवत्ता के साथ समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
पेयजल के संबंध में महापौर ने कहा कि पाईप लाईन, इंटर कनेक्शन के स्वीकृत कार्य जल्द चालू करे, चालू कार्य में तेजी लाकर जल्द पूर्ण करावे। जिससे संबंधित क्षेत्र में पानी की समस्या दूर की जा सके। पेजलय के संबंध में प्राप्त शिकायतो का समय सीमा में निराकरण करे।
बैठक में कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के. रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम,प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू सहित उप अभियंतागण व संबंधित लिपिक उपस्थित थे।










































