राजनांदगांव: बारिश मे पानी भरान की स्थिति से निपटने बडे नाली नाला की सफाई…

जे.सी.बी. एवं गैंग द्वारा वार्डो मे नाला सफाई जारी

राजनांदगांव 2 जून। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नाली नालो की सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत मार्च से नाला सफाई प्रारंभ किया गया है चरणबद्ध शहर के प्रमुख नाली-नालो की सफाई कराई जा रही है। महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य का अमला प्रतिदिन नाला सफाई मेनुवल एवं जे.सी.बी. के माध्यम से कर रहे है। जिसकी सतत निरीक्षण भी महापौर श्री यादव, आयुक्त श्री विश्वकर्मा द्वारा किया जा रहा है, वही प्र.स्वाथ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक श्री दीपक श्रीवास्तव सभी नाला-नाली की सफाई का जायजा लेकर सफाई दरोगा को अपने अपने क्षेत्र में चरणबद्ध सफाई कराने मार्गदर्शन दे रहे है।


नाला सफाई के संबंध में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि बरसाती पानी का बहाव ठीक ढंग से होने एवं निचली बस्तियो में पानी भरान की स्थिति से निपटने प्रथम चरण में नंदई चैक, प्रभात नगर नाला, राजीव नगर सेन्टर पुलिया से अस्पताल चैक, इंदिरा नगर नाला से लोहा बाड़ा तक, कन्हारपुरी शीतला मंदिर एवं कर्मा भवन के सामने नाला, बीके नगर कच्चा नाला, शांति नगर नाला, महामाया चैक से कल्यााणिका देव स्थानक मंदिर तक नाला, भरकापारा , वेयर हाउस के पास, जी.ई.रोड कलेक्टोरेट नाला, हल्दी, राजीव नगर आडिटोरियम के पीछे, गंाधी चैक, बासपाई पारा, श्रीराम हास्पिटल के नालो की सफाई कराई गई, वर्तमान में मुरारजी पुलिया, पुराना बस स्टैण्ड के सामने, नंदई अमित चुना के पास के नाले की जे.सी.बी. के माध्यम से सफाई कराई जा रही है। इसके अलावा द्वितीय चरण में नवागांव, नई गंज मण्डी,मोहारा रोड, लखोली मेन रोड, कन्हारपुरी, जी.ई.रोड के अलावा शेष नालो की भी सफाई कराई जायेगी तथा नालो की सफाई निरंतर जारी रहेगी।


महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने प्र.स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि जिन क्षेत्रों की नाला सफाई नहीं हुयी है वहा अविलंब सफाई प्रारंभ किया जाये। इसके अलावा अन्य नाले की सफाई जहाॅ जे.सी.बी. से कराना संभव नहीं है वहा गैंग बनाकर सफाई कराया जाये। उन्होंने कहा कि जल शुद्धिकरण, सडे गले फल सब्जियों का विनिष्ष्टिकरण, फागिंग स्प्रे आदि कार्य ग्रीष्म ऋतु में बेहतर रूप से संपादित किया जाये। उन्होंने ग्रीष्म काल में होने वाले बीमारियों के रोकथाम व विभिन्न सफाई अभियान सम्पादित कराये जाने के साथ साथ जल शुद्धिकरण अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत तालाबों में डल्ला चूना व ब्लीचिंग पाउडर डालकर जलशुद्धिकरण कराने निर्देशित किये। इसके अलावा वार्डो में प्रतिदिन साफ सफाई कर कचरा उठाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।