
2 प्रकरणों में अवैध पशु परिवहन करने वाले 07 आरोपी गिरफ्तार
दो पिकअप वाहनों सहित 10 मवेशी एवं कुल 7,40,000 रुपये की संपत्ति जप्त
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
जिला के सी जी पुलिस टीम के द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 07.06.2026 को जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान ग्राम बिरखा स्थित घटियारी मंदिर के पास मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक पिकअप वाहन में कमजोर मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर बिना चारा-पानी के महाराष्ट्र स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा है।
सूचना पर थाना गंडई पुलिस द्वारा तत्काल नाकाबंदी कर वाहन क्रमांक CG 09 JC 2599 को रोककर जांच की गई। वाहन में 05 बैल एवं 01 पांडा सहित कुल 06 मवेशी, जिनकी अनुमानित कीमत 80,000 रुपये है, क्रूरतापूर्वक बांधे हुए पाए गए। पुलिस ने मवेशियों के साथ घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन कीमत 3,00,000 रुपये जप्त कर कुल 3,80,000 रुपये की संपत्ति बरामद की।
इस मामले में आरोपी दयाराम पटेल (34 वर्ष), तोरन बाहेश्वर (40 वर्ष) एवं अश्वन पंचेश्वर (40 वर्ष) को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10, पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 की धारा 11 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 184/2026 में आरोपी महेन्द्र पटेल (27 वर्ष), कमलेश पटेल (23 वर्ष), पाण्डव पटेल (28 वर्ष) एवं रोहित पंचतिलक (36 वर्ष) को अवैध रूप से मवेशियों का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 02 बैल एवं 02 पांडा सहित कुल 04 मवेशी कीमत 60,000 रुपये तथा पिकअप वाहन क्रमांक CG 08 V 6379 कीमत 3,00,000 रुपये जप्त किया गया। इस प्रकरण में कुल 3,60,000 रुपये की संपत्ति बरामद की गई।
दोनों प्रकरणों में कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 मवेशी एवं दो पिकअप वाहन सहित कुल 7,40,000 रुपये की संपत्ति जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।पशु तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध गंडई पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।










































