
कार्यालय कलेक्टर एवं अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति, जिला-कोण्डागाँव (छ.ग.) द्वारा शिक्षकीय स्टाफ की भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
इसके अंतर्गत जिले में संचालित 9 विभिन्न आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में सहायक शिक्षक (अंग्रेजी माध्यम) और सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला के कुल 13 रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति की जानी है । योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं ।
भर्ती की मुख्य जानकारी
| विभाग | स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय संचालन प्रबंधन समिति, जिला-कोण्डागाँव (छ.ग.) |
|---|---|
| पदों के नाम | सहायक शिक्षक (अंग्रेजी विषय) एवं सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला |
| कुल पदों की संख्या | 13 पद |
| नौकरी स्थान | कोण्डागाँव (छत्तीसगढ़) |
| आवेदन प्रकार | ऑफलाइन (स्पीड पोस्ट / पंजीकृत डाक द्वारा) |
| आधिकारिक वेबसाइट | kondagaon.gov.in |
| अंतिम तिथि | 12.06.2026 (सायं 05:30 बजे तक) |
महत्वपूर्ण तिथियां
- विज्ञापन जारी होने की तिथि: 29.05.2026
- आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रारंभिक तिथि: 29.05.2026
- आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि: 12.06.2026 (सायं 05:30 बजे तक)
पदों का विवरण
कोण्डागाँव जिले के अंतर्गत संचालित निम्नलिखित स्वामी आत्मानंद स्कूलों में रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है :
सेजेस माकड़ी: 02 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 02)
सेजेस केशकाल: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
सेजेस फरसगांव: 02 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 02)
सेजेस महात्मा गांधी वार्ड: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
सेजेस जामकोटपारा कोण्डागांव: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
सेजेस लंजोड़ा: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
सेजेस कोनगुड़: 02 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 02)
सेजेस विश्रामपुरी: 02 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01, सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला – 01)
सेजेस बांसकोट: 01 पद (सहायक शिक्षक अंग्रेजी – 01)
शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता
- माध्यम: आवेदक की कक्षा 6वीं से कक्षा 12वीं तक की शिक्षा अनिवार्य रूप से अंग्रेजी माध्यम में उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
- सहायक शिक्षक (Assistant Teacher): किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 45% अंकों के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण, डी.एड / डी.एल.एड / बी.एल.एड परीक्षा उत्तीर्ण और प्राथमिक स्तर का TET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है ।
- सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला (Lab Assistant): मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ अंग्रेजी माध्यम में जीवविज्ञान या भौतिकी या रसायन विज्ञान विषय के साथ उच्चतर माध्यमिक (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है ।
- आयु सीमा (दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में)
- न्यूनतम आयु – 21 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए ।
- अधिकतम आयु – 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए ।
- छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट देय होगी (अधिकतम आयु 40 वर्ष) । अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमीलेयर) एवं महिला अभ्यर्थियों को शासन के नियमानुसार उच्चतर आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी ।
- चयन प्रक्रिया
- चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट सूची (प्रावीण्य सूची) पर आधारित होगी। इसमें किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू का आयोजन नहीं किया जाएगा । शैक्षणिक योग्यता के प्राप्तांकों के प्रतिशत के आधार पर अधिभार की गणना निम्नानुसार होगी :
- सहायक शिक्षक / विज्ञान प्रयोगशाला: 10वीं परीक्षा के प्राप्तांकों का 40% वेटेज + 12वीं परीक्षा के प्राप्तांकों का 60% वेटेज (कुल अधिभार 100 अंक)
- शैक्षणिक योग्यता के कुल प्राप्तांकों के मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) हेतु बुलाया जाएगा और चयनित अभ्यर्थियों की पदस्थापना ओपन काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी ।
वेतनमान
सहायक शिक्षक (अंग्रेजी): ₹25,300/- प्रति माह
- सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला: ₹22,400/- प्रति माह









































