
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए आपस में विवाद कर शांति भंग करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को रेवाडीह स्थित नई शराब दुकान के पास दो युवक आपस में विवाद करते हुए पाए गए। दोनों के बीच हो रहे विवाद से क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने तथा किसी संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया।
गिरफ्तार किए गए युवकों की पहचान हेमंत यादव (27 वर्ष), पिता रूस्तम यादव तथा स्मित सिंह (19 वर्ष), पिता गुरनाम सिंह, दोनों निवासी अटल आवास पेंड्री, थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तारी की कार्रवाई करते हुए धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद इस्तगासा तैयार कर दोनों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।









































