राजनांदगांव: अशांति फैलाने की आशंका पर दो बदमाशों के खिलाफ पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई…

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करते हुए अशांति फैलाने की आशंका पर दो बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत चिखली पुलिस ने पाया कि सुनील पारधी (35 वर्ष) एवं अनिल पारधी (23 वर्ष), दोनों निवासी जिला राजनांदगांव, आपस में विवाद कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस को आशंका थी कि उनके व्यवहार से किसी अप्रिय घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दोनों के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए पृथक रूप से धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इसके बाद दोनों को माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई सहित चिखली चौकी के पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने कहा है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।