
राजनांदगांव 19 जून। नगर निगम द्वारा स्टेडियम वार्ड नं. 22 के नीलगिरी पार्क कालोनी में विधायक व सांसद निधि अंतर्गत 10 लाख रूपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया है। जिसका आज महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वार्डवासियो की उपस्थिति में एक संक्षिप्त एवं गरिमामय आयोजन में फीता काटकर पट्टीका का अनावरण कर लोकार्पण किया। कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, वार्ड की पार्षद श्रीमती प्रियंका कुरंजेकर सहित पार्षद श्री मनोहर यादव, श्री सतीश साहू व श्री सेवक उईके, पूर्व पार्षद श्री अतुल रायजादा, श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुरंजेकर, श्री राजेश यादव व श्री अभय पारख विशेष रूप से उपस्थित थे।
लोकार्पण कार्यक्रम में अपने संबोधन में महापौर श्री यादव ने कहा कि, आप लोगो की मांग पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया, जिसका आज लोकार्पण किया जा रहा है। भवन निर्माण होने से वार्ड के लोगों को सामाजिक, धार्मिक एवं अन्य आयोजनों के लिये एक सर्वसुविधायुक्त उचित स्थान मिल गया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व मुख्यमंत्री व विधायक डाॅ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे के सहयोग से शहर के सभी वार्ड मे विकास कार्य कराए जा रहे है। आज उनकी निधि से निर्मित भवन का लोकार्पण किया गया, इसके लिए मैं आप लोगो की ओर से उनका आभार व्यक्त करता हॅॅू। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराये जायेगे।
कार्यक्रम के पूर्व में वार्ड के आदित्य पराते,कृष्णा तिवारी, बीरबल दादा,श्रवण मिश्रा, रामजी गजबल्ला,श्रीमती सातोबाई साहू, सुधीर शेंडे, श्रीमति आभा श्रीवास्तव,महेश चैहान,कमलेश दास,चंदन सिंह,ओमप्रकाश शर्मा अनमोल विश्वास,संजीव वर्मा,हार्दिक चैहान,दक्ष साहू ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने पूजा अर्चनाकर सामुदायिक भवन का विधिवत लोकापर्ण किया। कार्यक्रम में उप अभियंता श्री अनुप पाण्डे व श्री मोनेन्द्र साठिया सहित वार्डवासी उपस्थित थे।










































