
जामा मस्जिद ऐतराफ के सदर रईस अहमद शकील के नेतृत्व में हुआ सम्मान
राजनांदगांव। जामा मस्ज़िद के मीडिया प्रभारी सैय्यद अफज़ल अली ने बताया कि आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रदेश के प्रतिष्ठित उद्योगपति बहादुर अली के जन्मदिवस पर शहर मुस्लिम समाज द्वारा हर्षोल्लास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, कमेटी सदस्यों, बुद्धिजीवियों एवं युवाओं ने उन्हें पुष्पहार पहनाकर जन्मदिन की मुबारकबाद दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
मुस्लिम समाज द्वारा आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं प्रदेश के ख्यातिप्राप्त उद्योगपति जनाब बहादुर अली साहब का जन्मदिवस बड़े उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शहर जामा मस्जिद (शहर ऐतराफ) जामा मस्ज़िद के सदर जनाब रईस अहमद शकील साहब द्वारा प्रेषित फूलों की लंबी संयुक्त माला पहनाकर बहादुर अली साहब को जन्मदिन की मुबारकबाद पेश की गई।
समारोह में मुस्लिम समाज के नौजवानों, बुजुर्गों, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारियों, कमेटी सदस्यों एवं समाज के प्रबुद्धजनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। सभी ने बहादुर अली साहब के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर प्रगति की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।
इस अवसर पर जामा मस्जिद शहर ऐतराफजामा मस्ज़िद के सदर रईस अहमद शकील ने अपने संदेश में कहा कि बहादुर अली साहब एक ऐसी प्रेरणादायी शख्सियत हैं, जो इंसानियत, मोहब्बत और मिलनसारिता के गुणों से परिपूर्ण हैं। उन्होंने अपने उद्योगों के माध्यम से न केवल प्रदेश बल्कि देशभर में हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है।
उनके प्रयासों ने अनेक हुनरमंद बेरोजगारों को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है तथा उनके जीवन को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने कहा कि बहादुर अली साहब का व्यक्तित्व समाज सेवा, रोजगार सृजन और औद्योगिक विकास का प्रतीक है। उनके जन्मदिवस के इस विशेष अवसर पर समस्त मुस्लिम समाज उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की दुआ करता है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के रोजगारमुखी उद्योगों को नई पहचान दिलाने तथा राजनांदगांव का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने में आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली साहब का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
उनके जन्मदिवस के अवसर पर शहर मुस्लिम समाज के सभी मस्जिदों के सदर, कमेटी मेंबर, ओहदेदार, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रबुद्धजन एवं युवाओं द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं एवं मुबारकबाद दी गई।।कार्यक्रम के अंत में आईबी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर बहादुर अली साहब ने उपस्थित सभी अतिथियों, समाजजनों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रेषित किया।










































