back to top

राजनांदगांव: डोंगरगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 55 पाव अवैध शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार, बाइक भी जब्त…

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए डोंगरगढ़ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने निर्धारित मात्रा से अधिक देशी शराब का परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से शराब और मोटरसाइकिल जब्त की है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस को 26 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक बोर्टलाव रोड की ओर से अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 9.900 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत 4,400 रुपये आंकी गई है। साथ ही परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 04 KA 1049), जिसकी कीमत 15,000 रुपये है, भी जब्त की गई। कुल जब्त संपत्ति का मूल्य 19,400 रुपये बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शत्रुहन उर्फ करण (20 वर्ष) और तोरण पटेल (22 वर्ष), दोनों निवासी ठेठवार पारा, डोंगरगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक भूषण चंद्राकर, प्रधान आरक्षक रूपेश देवांगन, आरक्षक अशोक यादव एवं आरक्षक किशन चंद्रा का सराहनीय योगदान रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page