छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 64 निरीक्षकों के तबादले, देखिये सूची…

रायपुर। पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से राज्यभर के 64 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) का तबादला करते हुए नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षकों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है। तबादला सूची में राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, बस्तर, बीजापुर, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव सहित कई जिलों के निरीक्षक शामिल हैं।