इंटरकनेक्शन कार्य, आर.के.नगर पानी टंकी से 10 जुलाई की शाम नही होगी पेयजल सप्लाई…

राजनांदगांव 9 जुलाई। नगर निगम द्वारा अनुपम नगर कमला कालेज के पास इंटरकनेक्शन कार्य कराये जाने के कारण आर.के.नगर पानी टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) नहीं भर पायेगा। इस वजह से उक्त टंकी से कल दिनांक 10 जुलाई 2026 दिन शुक्रवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 11 जुलाई शनिवार सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।


पानी टंकी सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि सुचारू पेयजल सप्लाई के लिए अनुपम नगर कमला कालेज रोड के पास इंटरकनेक्शन कार्य कराया जाना है, जिस वजह से कल दिनांक 10 जुलाई शुक्रवार को आर.के.नगर पानी टंकी (क्षमता 16.00 लाख लीटर) नही भर पायेगी। अतः आर.के.नगर टंकी सप्लाई क्षेत्र आर.के. नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कुंज विहार कालोनी, गायत्रीकालोनी, जलतरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी,बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शीवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन ए-कालोनी, गांधी नगर, चंद्रा कालोनी एवं आशा नगर क्षेत्र में कल 10 जुलाई शुक्रवार की शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 11 जुलाई शनिवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी। उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।