
राजनांदगांव। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लालबाग थाना पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, पुराना ढाबा क्षेत्र निवासी सुनील कुर्रे (44 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ विवाद कर क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित कर रहा था। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
इसके बाद आरोपी के विरुद्ध धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर इस्तगासा तैयार किया गया और उसे माननीय न्यायालय, राजनांदगांव में पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। पुलिस ने बताया कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।










































