राजनांदगांव: नमस्ते दिवस पर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दीदीयो को हुआ सुरक्षा कीट वितरण…

मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण भी

राजनांदगांव 14 जुलाई। शासन द्वारा आज 14 जुलाई को प्रदेश के सभी नगरीय निकायो में नमस्ते दिवस मानये जाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। निर्देशानुसार आज महापौर श्री मधुसूदन यादव की अनुशंसा पर नगर निगम सभागृह में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निगम पदाधिकारियो की उपस्थिति में आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा नमस्ते दिवस पर आयोजित आॅन लाईन कार्यक्रम स्वच्छता दीदीयो को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। साथ ही निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम तथा पार्षदो द्वारा दीदीयो को सुरक्षा कीट वितरण किया गया तथा उनका मोबाईल मेडिकल यूनिट के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ।


स्वच्छता दीदीयो को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री वर्मा ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता से जुडे लोगो का सम्मान करना है। सफाई के साथ साथ अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखना है, जिसके लिए निगम द्वारा सुरक्षा कीट दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कीट में एप्रान, रेनकोट,दास्ताना,मास्क, टोपी, जूता आदि सुरक्षात्मक चीजे दी जा रही है, जिसका पूर्ण उपयोग करना है। क्योकि बारिश में काम करने में बहुत सी परेशानी आती है, उक्त कीट के उपयोग से आप सुरक्षापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वाहन कर सकते है।


स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा ने कहा कि शहर की स्वच्छता में सफाई कर्मियो एवं स्वच्छता दीदीयो का महत्वपूर्ण योगदान होता है, उन्ही के सम्मान के लिए आज कार्यक्रम आयोजित किया गया है और उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर उन्हें सुरक्षा कीट दिया जा रहा है। उन्हांेने कहा कि दीदीयो का निःशुल्क स्वास्थ्य जाॅच भी किया गया। सरकार का हम धन्यवाद देते है कि उन्होंने निम्न स्तर में जीवन यापन करने वाले लोगो के लिए अनेक लाभकारी योजना संचालित कर रहे है।


आयुक्त श्री मरकाम ने नमस्ते दिवस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मचारियो की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना तथा स्वच्छता कार्यो में शुन्य मृत्यु दर प्राप्त करना है। उन्होने कहा कि स्वच्छता का काम चुनोती भरा कार्य है, इस काम को करना समान्य बात नही है। शहर मंे स्वच्छ वातावरण निर्मित करने हमारे सफाई से जुडे लोग मेहनत करते है, यह बहुत पुण्य का काम है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए इन्हें सम्मान देने शासन ने नमस्ते कार्यक्रम चालू किया है। उन्होने कहा कि मानव सभ्यता के इतिहास में 2016 से एक दसक में स्वच्छता में बड़ा परिवर्तन आया है, जो बहुत बड़ा काम है। इसमे हमारे सफाई से जुडे मित्र एवं दीदीयो का सबसे बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि मै प्रतिदिन सफाई देखने वार्डो में भ्रमण कर रहा हूॅ, जिसमें सभी वार्ड मे सफाई देखने तो मिल रहा है, लेकिन स्मार्ट वर्क कैसे करे इसपर फोकस करने मिलकर काम करना है।


कार्यक्रम में स्वच्छता दीदीयो ने अपने अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजेश जैन रानू, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा व सुश्री मणिभास्कर गुप्ता, पार्षद श्री चंद्रशेखर लश्करे, जैनम बैद, श्रीमती अमृता सिन्हा, श्रीमती चंद्रिका साहू,कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, व श्रीमती गरिमा वर्मा, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा सहित अधिकारी कर्मचारी व स्वच्छता दीदीया उपस्थित थे।