राजनांदगांव: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के लिए आयुक्त ने ली बैठक…

निकाय क्षेत्र के अधिक से अधिक घरो में सोलर पैनल लगाने विद्युत मण्डल,
नगर निगम एवं बैक के अधिकारियो व वंेडर्स से की चर्चा

राजनांदगांव 15 जुलाई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने आज अपने कक्ष में विद्युत, निगम एवं बैक के अधिकारियो एवं वेंडर्स की बैठक ली। बैठक में निकाय क्षेत्र में योजना का लाभ देने अधिक से अधिक सोलर पैनल लगाने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी।


ंबैठक मे आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शासन की महत्वकाक्षी योजना है। योजना का प्रमुख उद्देश्य अपने घर मे ही उर्जा उत्पादन कर बिजली बिल से मुक्ति पाना एवं उर्जा संरक्षण करना है। उन्होंने कहा कि योजना का शहर सीमा में नागरिको को अधिक से अधिक लाभ देने प्रचार प्रसार करना है।

कलेक्टर महोदय का निर्देश है कि कम से कम 10 हजार शहरी घर में सोलर पैनल लगे, इसके लिये प्रमुखता से कार्य करना है। घर में बिजली खपत के अनुसार पैनल लगाना है, इस हेतु बैक ऋण की भी सुविधा है, इस संबंध मे जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि महापौर महोदय ने भी आगामी दिनो में शहर में प्रचार प्रसार के लिए पार्षदो की कार्यशाला आयोजित करने कहा है। इस संबंध मंे भी रूप रेखा तैयार करने चर्चा की गयी।


विद्युत मण्डल के सहायक अभियंता श्री रोहित मण्डावी ने बिजली खपत के आधार पर 1,2 व 3 किलो वाट के सोलर पैनल लगाने की प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ साथ केन्द्र एंव राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदान तथा सोलर पैनल के लाभ के बारे में जानकारी दी। इसी प्रकार लीड बैंक मेनेजर श्री मनीष शर्मा ने भी योजनांतर्गत सोलर पैनल लगाने ऋण के संबंध में विस्तार से बताया।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि निगम के सभी तकनीकि अधिकारियो, राजस्व प्रभारियो से अपने अपने वार्ड में सोलर पैनल लगाने वार्डवासियो को प्रेरित करने कहा गया है, उसके लाभ के बारे में जानकारी देनी है। उन्हांेने कहा कि अभी तक निगम सीमाक्षेत्र में 13 सौ लोगो ने इसका लाभ लिया है, 700 लगाने प्रक्रियाधीन है, जिसमें वृद्धि करनी है। उन्होने कहा कि निगम कार्यालय, निगम के भवनो, एसएलआरएम सेन्टरो में सौलर पैनल लगाने प्रक्रिया की जानी है।

इसी परिपे्रक्ष्य में नगर निगम का सबसे महत्वपूर्ण विभाग मोहारा फिल्टर प्लांट में 20-20 किलो वाॅट का सोलर पैनल लगाया जाना है। उन्हांेने अधिकारियो से कहा कि इन स्थानो पर सोलर पैनल लगाने विभागीय प्रक्रिया जल्द पूर्ण की जावे।


बैठक में नगर निगम के कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे, कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र.कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू,प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, विद्युत मण्डल के कार्यपालन अभियंता श्री हिमांशु भुवार्य,निगम के उप अभियंता सहित बैंकर्स एवं वेंडर्स उपस्थित थे।