राजनांदगांव : महापौर परिषद की बैठक में विभिन्न विषयो पर हुई चर्चा…

पाईप लाईन विस्तार, नाला निर्माण, निगम स्वामित्व की दुकानो का जीणोद्धार जैसे महत्वपूर्ण विषयो पर लिया गया निर्णय

राजनंादगांव 15 जुलाई। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक निगम स्थित महापौर कक्ष में संपन्न हुई। बैठक में निर्माण कार्य हेतु निविदा आमंत्रण, पाईप लाईन विस्तार, इंटर कनेक्शन, निगम स्वामित्व की दुकानो का जीर्णोद्धार के अलावा आगनबाडी सहायिका नियुक्ति, जाति प्रमाण पत्र, दुकानो की लीज अवधि में वृद्धि करने संबंधी विषयो पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।


महापौर श्री यादव ने बैठक के संबंध में बताया कि बजट प्रावधान अनुसार लखोली, कन्हारपुरी से मोहारा बाईपास तक, रेवाडीह चैक से गोकुल नगर तक नाला निर्माण करने निविदा आमंत्रित करने की स्वीकृति प्रदान की गयी। इसी प्रकार पेयजल सप्लाई के लिए पाईप लाईन विस्तार करने, इंटर कनेक्शन कार्य की स्वीकृति प्रदान की गयी। साथ ही निगम स्वामित्व के टाउन हाल परिसर जी.रोड के किनारे की 38 दुकाने एवं कस्तूरबा महिला मण्डल रोड की 18 दुकानो का जीर्णोद्धार करने निर्माण की स्वीकृति दी गयी।


इसी प्रकार राष्ट्रीय परिवार सहायता योजनांतर्गत पात्र हितग्राहियो को राशि देने की स्वीकृति तथा समाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत पात्र हितग्राहियो को पेंशन राशि देने अनुशंसा की गयी। इसी कडी में आंगनबाडी सहायिका एवं पालना सहायिका नियुक्ति, जाति प्रमाण पत्र के प्रकरण, दुकानो की लीज अवधि में वृद्धि करने तथा नामांतरण के प्रकरणो के अलावा मवेशी बाजार नीलामी में प्राप्त उच्चतम बोली की स्वीकृति सहित मोबाईल टावर एवं भूमिगत केबल पर संपत्तिकर अधिरोपण के संबंध में चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।


बैठक में महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सर्वश्री सावन वर्मा, सुनील साहू,श्री राजेश जैन रानू, श्रीमती बिना धु्रव, शैंकी बग्गा, श्रीमती केवरा विजय राय,श्रीमती वर्षा शरद सिन्हा, आलोक श्रोती, डीलेश्वर प्रसाद साहू एवं राजा माखीजा सहित निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, कार्यपालन अभियंता श्री दीपक खाण्डे व कार्यपालन अभियंता (ंसंविदा) श्री यू.के.रामटेके, प्र. कार्यपालन अभियंता श्री प्रणय मेश्राम,सहायक अभियंता श्रीमती ज्योति साहू, प्र.सहायक अभियंता श्रीमती गरिमा वर्मा व सुश्री सुषमा साहू, राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली, सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा,प्र.कार्यालय अधीक्षक श्री नारायण यादव सहित निगम के अधिकारी उपस्थित थे।