back to top

रायपुर के संजय नगर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

रायपुर,। रायपुर के टिकरापारा इलाके में शुक्रवार देर रात एक ही घर से 5 लोगों के शव मिले हैं। मृतकों में साजिद अली, उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। बेटे की उम्र 19 साल, बेटियों की उम्र 16 और 17 साल बताई जा रही है।

Advertisements

शुरुआती जानकारी के मुताबिक सभी की मौत जहर खाने से हुई है। हालांकि, मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। घटना संजय नगर इलाके की है। पड़ोसियों से सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार परिवार करीब 8 महीने पहले ही इस मकान में रहने आया था। टिकरापारा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ोसियों ने बताया कि कल शाम से घर का दरवाजा नहीं खुला है।

घर के अंदर पांच लोगों के शव है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Advertisements

You cannot copy content of this page