back to top

राजनांदगांव: शीतला मंदिर नेहरू उद्यान के पास से हटा अतिक्रमण…

राजनांदगांव 18 जुलाई। बारिश में सुचारू पानी निकासी एव सुगम यातायात की दृष्टिकोण से नगर निगम द्वारा अतिक्रण हटाने की कार्यवाही की जा रही है। इसी परिपे्रक्ष्य में शीतला मंदिर नेहरू उद्यान के पास से अनाधिकृत रूप से रखे ठेला हटाने की कार्यवाही निगम के अतिक्रमण दस्ता द्वारा किया गया। इसी प्रकार ममता नगर रोड में पानी निकासी के लिए चबूतरे तोडे गये।


उल्लेखनीय है कि शीतला मंदिर नेहरू उद्यान के आस पास अतिक्रमण कर 5-6 ठेला रखा गया था, जिससे आवागम बाधित होने के साथ साथ गंदगी फैल रही थी। उक्त ठेलो को अतिक्रमण हटाव अभियान के तहत निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के निर्देश पर नगर निगम की अतिक्रमण दस्ता ने मानव गैंग एवं जे.सी.बी. के माध्यम से हटाने की कार्यवाही किए। इसी प्रकार ममता नगर रोड में अण्डर ब्रिज के पास पानी निकासी मंे आ रही बाधा को हटाने प्लेटफाम को तोडा गया। यह अभियान निरंतर जारी रहेगी।


आयुक्त श्री मरकाम ने शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने सहयोग करने नागरिको एवं व्यापारियो से अपील करते हुये कहा है कि शहर के चैक चैराहो एवं रोड में पसरा व ठेला खोमचा न लगावे। रोड में पसरा आदि लगाने से यातायात बाधित होने के साथ साथ दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। इसी प्रकार अतिक्रमण करने से पानी निकासी प्रभावित होती है। साथ ही सडक में मलमा या मटेरियल रखने से गंदगी फैलती है। उन्होने कहा कि निगम का अतिक्रमण दस्ता हटाने की कार्यवाही करेगी उससे पूर्व हटा लेवे अन्यथा बिना सूचना हटाकर जुर्माना वसूला जावेगा।

Advertisements

You cannot copy content of this page