back to top

राजनांदगांव: भाई को बस में छोड़ने आई मासूम जिंदगी हार गई,रिवर्स लेते स्कूल बस ने ली मासूम की जान…

राजनांदगांव। स्कूल बस की चपेट में आने से एक दो वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई । दिल दहला देने वाला हादसा मोहला – मानपुर – अंबागढ़ चौकी जिले के खड़गाँव थाना क्षेत्र में आज सुबह लगभग 9 बजे हुआ ।

Advertisements

अपने भाई को बस में बैठाने अपने पिता के पीछे आई मासूम युवांशी की जानकारी शायद उसके पिता को भी नहीं थी । बस रिवर्स लेते समय बच्ची बस की चपेट में आ गई और दर्दनाक हादसा हो गया । मुआवजे की मांग को लेकर परिजनों और ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिसे पुलिस प्रशासन ने समझाइश के बाद समाप्त कराया।

खड़गाँव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोटिया में आज सुबह लगभग 9 बजे दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद जहां गाँव में मातम पसर गया, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने घोटिया – भर्राटोला मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा ।

हादसे में मृत बच्ची युवांशी नरेटी के शव को पुलिस ने पोस्ट मार्टम के लिए भेजा और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाइश देकर लगभग डेढ़ घंटे बाद यातायात सुचारू कराया । मानपुर तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे । शासन की ओर से 25 हजार मुआवजादेने की बात तहसीलदार द्वारा कही गई । ग्रामीणों ने 5 लाख रुपए मुआवजा की मांग रखी।

इस बीच पुलिस अफसरों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा ग्रामीणों के बीच तीखी बहसबाजी भी होती रही । बताया जाता है कि मृतका युवांशी का भाई फ्लॉवर वैली इंग्लिश स्कूल का विद्यार्थी है, जिसे स्कूल बस क्रमांक सी जी 08 ए एल 3526 में बैठाने उसका पिता लेकर आया था ।

शायद उसे भी यह ज्ञात नहीं था कि उसकी मासूम बेटी भी उसके पीछे – पीछे आ गई है। बेटे को बस में बैठकर वह लौट रहा था। इसी दौरान रिवर्स लेते समय बच्ची चपेट में आ गई और मौके पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया ।

Advertisements

You cannot copy content of this page