
राजनांदगांव। खुद को शासकीय अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतने के बाद आयुष्मान कार्ड अपडेट करने के नाम पर 4 लाख रूपये की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कंम्प्यूटर सेट एवं मोबाइल जप्त कर धारा 318(4), 319(2) एवं 3 (5) के तहत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खैरागढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल शर्मा ने बताया कि खुद को शासकीय अधिकारी बताकर ग्रामीणों से आयुष्मान कार्ड अपडेट करने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। विवेचना में का बताकर ज्ञात हुआ कि आरोपी स्वयं को कलेक्टर कार्यालय अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में घूमते थे तथा आयुष्मान कार्ड अपडेट कराने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 50 रूपये वसूलते थे।
सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उन्होंने भोले- भाले ग्रामीणों से धोखाधड़ी की, जबकि किसी का भी आयुष्मान कार्ड अपडेट नहीं किया गया। पुलिस ने आरोपी शम्मी सिंह ठाकुर उर्फ मोनू सिंह ठाकुर (35), निवासी भिलाई, शुभलायक सिंह ठाकुर (35 वर्ष), निवासी पटेवा, गोपी निषाद (35), निवासी पुलगांव, जिला दुर्ग को हिरासत में लिया।










































