राजनांदगांव: सडक में रेत गिट्टी व मलमा का ढेर, मलमा मण्डप के तहत संबंधितो पर जुर्माना…

राजनांदगांव 23 जुलाई। शहर को स्वच्छ एवं साफ रखने की दिशा में नगर निगम का अमला साफ सफाई के अलावा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने तथा सडक में बिल्डिंग मटेरियल व मलमा रखने पर मलमा मण्डप के तहत निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम के निर्देश पर कार्यवाही कर रही है। कार्यवाही की कडी मेें निगम का स्वास्थ्य अमला द्वारा मलमा मण्डप के तहत गुरूद्वारा रोड एवं अवाना होटल के पास रोड में रेत, गिट्टी बिल्डिंग मटेरियल एवं मलमा रखने पर संबंधित से 5-5 सौ रूपये जुर्माना वसूला गया।


आयुक्त श्री मरकाम ने बताया कि कतिपय लोगों के द्वारा सड़क पर तथा अपने आवास व दुकानों के सामने बिल्डिंग मटेरियल, मलमा एवं दुकानों का समान रखकर सडक में अतिक्रमण कर लिया जाता है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ साथ गंदगी फैलती है।

जिसे ध्यान में रखते हुये नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता प्रतिदिन निरीक्षण कर कार्यवाही कर रही है, कार्यवाही के तहत गुरूद्वारा रोड में श्री जगदीश खोमानी द्वारा रेत गिट्टी, बिल्डिंग मटेरियल रोड पर रखने तथा इलाहाबाद बैंक रोड अवाना होटल के पास श्रीमती अनिता बग्गा द्वारा मलमा रखने पर मटेरियल व मलमा हटाने समझाईस देकर 5-5 सौ रूपये अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया।


आयुक्त श्री मरकाज ने नागरिकों एवं दुकानदारों से अपील करते हुये कहा है कि बिल्डिंग मटेरियल व मलमा सड़क पर न रखे एवं अपने दुकान का समान दुकान की सीमा में रखे तथा प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करे, अन्यथा जप्ती करते हुये अर्थदण्ड की कार्यवाही की जायेगी।