राजनांदगांव: बेहतर सफाई के लिए आयुक्त ने नोडल अधिकारियो, सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारियों की ली बैठक…

सफाई मंेे शहर की अलग पहचान दिलाने टीम वर्क के साथ काम करने के दिये निर्देश

राजनांदगांव 24 जुलाई। निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने वार्ड के नोडल अधिकारियो, सफाई दरोगा एवं वार्ड प्रभारियों की बैठक ली। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने टीम वर्क के साथ काम कर सफाई में शहर की अलग पहचान बनाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि प्लान तैयार कर सुनियोजित काम कर हम सफाई में स्वच्छता सर्वेक्षण में टाॅप 10 में स्थान प्राप्त कर सकते है।


आयुक्त श्री मरकाम ने बैठक मंे कहा कि सफाई में मेहनत दिख रहा है, जिससे शहर में सफाई भी दिख रही है, लेकिन अपेक्षाकृत परिणाम नही मिल पा रहा है। कम मेन पावर तथा सीमित संसाधन में हमारे निगम के लोग अच्छा मेहनत कर काम कर रहे है, जिसे रोज वार्ड भ्रमण के दौरान मै स्वयं देख रहा हूॅ, उससे सफाई तो दिख रही है,जिसके लिए मैं सभी को बधाई देता हूॅ, लेकिन और अधिक मेहनत कर सफाई मे शहर की अलग पहचान बनानी है।

उन्होंने कहा कि इंदौर शहर सफाई में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है, हम भी वैसा काम कर अपने शहर की पहचान बना सकते है। उसके लिये हम टीम भावना के साथ काम कर टाॅप 10 में स्थान पा सकते है।

उन्होंने कहा कि रोड की सफाई तो करते है, लेकिन उसके किनारे का कचरा नही झिल्ली पन्नी नही उठाते है, लेकिन अब उसमे ध्यान दिया जा रहा है, जिससे रोड के सोल्डर तक सफाई दिख रही है। इसी प्रकार मेहनत करने से हम शहर की सफाई को 15 अगस्त तक अच्छी स्थिति में ला सकते है।


आयुक्त श्री मरकाम ने कहा कि प्लानिंग कर काम करना है, जैसे वर्तमान में धार्मिक स्थल,उद्यान, चैक चैराहा, सार्वजनिक स्थान को चिन्हांकित कर उसकी सफाई कराई जा रही है, अभी दो दिनो में शीतला मंदिर परिसर, तालाब के किनारे की सफाई कर टीप्पर से कचरा उठाया गया। इसी प्रकार मेन रोड, चैक चैराहो की सफाई की जा रही है, जिससे वहा सफाई दिख रही है, इसी प्रकार के कार्य पूरे शहर में करना है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान जब से चला है,जब से डोर टू डोर कचरा संग्रहण हो रहा है, तब से सफाई मंे सुधार हुआ है और इसको जनता भी महसूस कर रही है। उन्हांेने कहा कि हमारा शहर आदर्श शहर है, हमरे यहा भी बहुत सी खुबसूरत जगहे है, जिसको हमे और भी खुबसूरत बनाना है। उन्हांेने कहा कि अपने अपने प्रभारित वार्ड में अच्छा कार्य करे, अपने क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति से परिचित होकर प्लांन तैयार कर कार्य करे, जिससे सफाई में वास्तविक परिणाम दिखेगा।


आयुक्त ने वार्ड के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियो से कहा कि नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव महोदया के निर्देश पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, ताकि शहर में बेहतर काम हो सके। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अपने वार्ड में रोड, नाली की सफाई, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, शौचालयो एवं सार्वजनिक स्थलो की सफाई के साथ साथ पेयजल, निर्माण, सौदर्यीकरण, बारिश में बेहतर प्रबंधन, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सोलर पेनल का वार्ड में निरीक्षण कर प्रगति लावे।


कार्यपालन अभियंता एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी श्री दीपक खाण्डे ने सभी नोडल अधिकारियो को शासन द्वारा निर्धारित बिन्दु की क्रमवार जानकारी लेकर उसके अनुरूप कार्य करने समझाईस दिए।

कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके व श्री प्रणय मेश्राम तथा स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा, ने भी शासन के निर्देशानुसार कार्य करने एवं वर्तमान में सफाई में सुधार को देखते हुए और अच्छा कार्य करने की समझाईस दिए। बैठक में तकनीकि अधिकारी सहित स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा व वार्ड प्रभारी उपस्थित थे।