राजनांदगांव: फिल्टर प्लांट सफाई के कारण शहर में 27 जुलाई सोमवार की शाम नही होगी पेयजल सप्लाई …

17 एम.एल.डी. फिल्टर प्लांट के सी.एल.एफ. सफाई के कारण शहर के कुछ क्षेत्रों मंे 27 जुलाई सोमवार की शाम नही होगी पेयजल सप्लाई

राजनांदगांव 24 जुलाई। नगर निगम द्वारा स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने जल सयंत्रगृह मोहारा के 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट में लामेला (सी.एल.एफ.) की सफाई कार्य किया जाना है। सफाई के कारण उक्त प्लांट से भरने वाली टंकिया नही भर पायेगी।

जिस वजह से दिनांक 27 जुलाई 2026 दिन सोमवार को शाम के समय पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। 28 जुलाई मंगलवार सुबह से पानी सप्लाई यथावत रहेगी।


सी.एल.एफ. सफाई के संबंध में नगर निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिए 17 एमएलडी फिल्टर प्लांट के सीएफएल सफाई की वजह से उक्त प्लांट से भरने वाली टंकी नही भरने के कारण दिनांक 27 जुलाई सोमवार को शहर के बसंतपुर, क्लब चैक, तेलीपारा, ग्रीन सिटी, राजीव नगर बसंतपुर, बंगालीचाल, भोईपारा, हास्पिटल कालोनी, शिवनगर, आर.के. नगर, अनुपम नगर, सहदेव नगर, कौरिनभाठा, सर्किट हाउस, सृष्टि कालोनी, कुंज विहार कालोनी, गायत्री कालोनी, जलतरंग कालोनी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी,बर्फानी आश्रम, महेश नगर, आर्शीवाद कालोनी, हरिओम नगर, रिद्धी सिद्धी कालोनी, गोकुल नगर, लक्ष्मीनगर, जीवन ए-कालोनी, गांधी नगर, आशा नगर, रेवाडीह, पेण्ड्री, ईस्काॅन विहार काॅलोनी, जीवन आवास, अटल विहार काॅलोनी, मेडिकल काॅलेज, ममता नगर, वर्धमान नगर, पूनम काॅलोनी, 18 एकड़, लेबर काॅलोनी, तुलसीपुर, सिविल लाईन, लालबाग, नवागांव, बापूटोला, बिड़ी श्रमिक कालोनी, मोतीपुर, नया ढाबा, रामनगर आधा क्षेत्र मंे शाम को पेयजल सप्लाई बाधित रहेगी, 28 जुलाई मंगलवार को सुबह समय में पेयजल सप्लाई यथावत होगी।

उन्होंने नागरिकों से असुविधा के लिये खेद व्यक्त करते हुये सहयोग करने की अपील की है।