
महापौर ने शुभकामनाएं देते हुए निरंतर मेहनत जारी रखने के लिये प्रेरित किया
डॉ. रमन सिंह एवं पूर्व सांसद मधुसूदन के प्रयासों से बास्केटबॉल खेल की नर्सरी बना राजनांदगॉव
संस्कारधानी की दो बास्केटबॉल खिलाड़ी बहनों कु. प्रिया गोस्वामी एवं कु. मोना गोस्वामी ने राजनांदगॅाव जिला सहित पूरे प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करते हुए बास्केटबॉल खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियॉ अर्जित की हैं। इन दोनो खिलाड़ियों ने आज राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव से मोतीपुर स्थित उनके निज निवास पर सौजन्य भेंट की और अपनी उपलब्धि से अवगत कराते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। इन खिलाड़ी बहनों के साथ उनके पिता तीरथगिरि गोस्वामी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक राजेन्द्र यादव, सेवानिवृत्त पी.टी.आई. एवं दिग्विजय स्टेडियम के पूर्व प्रबंधक रणविजय प्रताप सिंह, भाजपा नेता एवं समाजसेवी राजेन्द्र (बंटू) जैन प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। खिलाड़ियों के विषय में महापौर को अवगत कराते हुए पी.टी.आई. रणविजय प्रताप सिंह ने बताया कि दिग्विजय स्टेडियम समिति राजनांदगॉव के कार्यालय सहायक तिरथगिरी गोस्वामी, निवासी वार्ड नं.23 सहदेव नगर, राजनांदगॉव की दोनो पुत्रियॉ बास्केटबॉल खिलाड़ी कु. प्रिया गोस्वामी आयु 23 वर्ष एवं कु. मोना गोस्वामी आयु 21 वर्ष, ये दोनो बहनों ने बचपन से साथ-साथ प्रेक्टिस करते हुए स्पोर्टस् ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (सॉई) राजनांदगॉव के बास्केटबॉल कोच श्री के0 राजेश्वर राव के कुशल मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में अपने खेल को निखारा एवं कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेलते हुए राजनांदगॉव जिला, छत्तीसगढ़ प्रदेश एवं भारत देश को गौरवान्वित किया है। हॉल ही में कु. प्रिया गोस्वामी को खेल कोटे से पूर्वी रेल्वे कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में ग्रुप सी वर्ग में कनिष्ठ लिपिक की नौकरी प्राप्त हुई है।
इसी प्रकार खिला़ड़ी कु. मोना गोस्वामी को खेल कोटे में पश्चिम रेल्वे मुम्बई (महाराष्ट्र) में ग्रुप डी वर्ग में टेलिकाम सहायक के पद पर नियुक्ति दी गई है। इन दोनो खिलाड़ियों के पिता श्री तिरथगिरि गोस्वामी ने बताया कि उनका परिवार एक मध्यम परिस्थिति का साधारण परिवार है, जिसमें उनकी 3 पुत्रियॉ हैं, तीनो ही बाल्यावास्था से बास्केटबॉल खेल के प्रति समर्पित रही हैं। उनकी बड़ी पुत्री 25 वर्षीय कु. प्रीति गोस्वामी बास्केटबॉल में दो नेशनल खेल चुकी हैं और वर्तमान में प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। उनसे छोटी दोनो बहनें प्रिया एवं मोना ने अपनी बड़ी बहन प्रीति के साथ ही बास्केटबाल खेलना प्रारंभ किया था, और आज ये दोनो बच्चियॉ कठोर परिश्रम, अनुशासन एवं संघर्ष के बल पर इस मुकाम तक पहॅुची है, जिसमें डॉ0 रमन सिंह, अध्यक्ष छ.ग. विधानसभा एवं विधायक राजनांदगांव सहित महापौर मधुसूदन यादव का अहम योगदान रहा है।
डॉ. रमन सिंह जी के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल में एवं पूर्व सांसद मधुसूदन यादव के संसदीय कार्यकाल में राजनांदगॉव शहर के दिग्विजय स्टेडियम में भारतीय खेल प्राधिकरण के बास्केटबाल खेल सेन्टर को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएॅ मुहैया करायी गई, जिसके कारण आज राजनांदगॉव बास्केटबॉल की नर्सरी के रूप में विकसित हुआ, अब यहॉ के कई खिलाड़ी इस खेल में अपना कैरियर संवार चुके हैं और देश का नाम रौशन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर का दिग्विजय स्टेडियम भारत में एकमात्र ऐसा स्टेडियम है जहॉ एक ही प्रांगण में 8 बास्केटबॉल कोर्ट संचालित हैं, जिनमें ग्राउण्ड फ्लोर पर 2 इंडोर कोर्ट, 3 आउटडोर कोर्ट एवं रूफटॉप पर 3 ओपन कोर्ट स्थिति है। यहॉ के खेल प्रशिक्षक अंतर्राष्ट्रीय स्तर के बास्केटबॉल कोच श्री के0 राजेश्वर राव का भी विशेष योगदान रहा हैं,
जिन्होंने इन बच्चों की प्रतिभा को पहचानते हुए उन्हें भारतीय खेल प्राधिकरण राजनांदगॉव के बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर में उत्कृष्ट प्रशिक्षण प्रदान करते हुए इनकी खेल प्रतिभा को तराशा एवं संवारा है, जिसके बल पर ये दोनो बहनें बास्केटबॉल खेल के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय सफलताएॅ अर्जित कर सकी हैं। इसके अलावा इन दोनो खिलाड़ियों को महापौर मधुसूदन यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र यादव, पी.टी.आई. रणविजय प्रताप सिंह का भी विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन बचपन से ही प्राप्त होता रहा है, जिसके कारण ये दोनों बहने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर भारतीय रेल विभाग में नौकरी पाने में सफल रही हैं। महापौर ने इन दोनों खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनका मुंह मीठा करवाया एवं उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी। महापौर ने दोनो खिलाड़ी बहनो को निरंतर मेहनत जारी रखते हुए भविष्य में भी इससे ऊॅचा मुकाम एवं बड़ी उपलब्धियॉ हासिल करने के लिये प्रेरित किया।










































