
महापौर मधुसूदन ने घर पर देखा मन की बात का लाईव प्रसारण
राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने आज घर पर ही परिजनों एवं पड़ोसियों के संग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम के 136वें एपिसोड का लाईव प्रसारण देखा। एपिसोड की समाप्ति पर महापौर ने पीएम मोदी के इस जनसंवाद कार्यक्रम को प्रेरणास्पद, बहुप्रतिक्षित एवं देश की एकता, समृद्धि एवं समग्र विकास के लिये समर्पित कार्यक्रम बताया । उन्होंने ‘‘मन की बात‘‘ के आज के एपिसोड के बारे में बताया कि आज प्रधानमंत्री जी ने मुख्य रूप से देशवासियों को संबोधित करते हुए कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगॉठ पर बधाई देते हुए देश के वीर सैनिकों की शहादत को नमन किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम‘‘ अभियान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य कर रहे लोगों की प्रशंसा की एवं इस अभियान को घर-घर तक पहुॅचाने एवं अपनाने का आव्हान किया।
पीएम मोदी ने एक बार फिर से स्थानीय एवं स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के लिये चर्चा उठाते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने का आव्हान किया और देशवासियों को उत्तरप्रदेश के बिजनौर जिले के लखीवाला गॉव की महिलाओ द्वारा शुरू किये गये स्टार्टअप का उदाहरण दिया एवं उन महिलाओं के हिम्मत एवं जज्बे की सराहना की। इसके अलावा बारिश एवं किसानो की रिकार्ड पैदावार, जनगणना, मेड इन इंडिया एयरक्राफ्ट, स्वदेशी उत्पादों से आत्मनिर्भरता एवं स्वच्छ ऊर्जा प्राप्ति की दिशा में भारत देश के प्रयासों पर देशवासियों से जानकारी साझा की।










































