राजनांदगांव: जिले में 6745 किशोरी बालिकाओं का किया गया एचपीवी टीकाकरण…

राजनांदगांव 30 जुलाई 2026। गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल कैंसर) से किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के शासकीय एवं निजी विद्यालयों में एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसके तहत नीरज बाजपेयी स्कूल बोरी में एचपीवी टीकाकरण शिविर का आयोजन कर 14 से 15 वर्ष तक के 31 बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया गया।

शिविर में एचपीवी टीकाकरण के उपयोग एवं महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। एचपीवी वैक्सीन भविष्य में सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है।

जिले में अब तक कुल 6745 किशोरी बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाया जा चुका है। शिविर में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, स्वास्थ्य विभाग की टीम तथा समस्त स्टाफ उपस्थित थे।